लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 17 अगस्त से कुछ और स्कूलों में प्रत्यक्ष कक्षाएं होंगी बहाल

By भाषा | Updated: August 6, 2021 21:10 IST

Open in App

मुंबई, छह अगस्त महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि ग्रामीण इलाकों में पांचवीं से सातवीं और शहरी इलाकों में आठवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए प्रत्यक्ष कक्षाएं 17 अगस्त से शुरू होंगी।

स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की। गायकवाड़ ने कहा, ‘‘ग्रामीण क्षेत्रों में जहां आठवीं से 12वीं की कक्षाएं पहले ही शुरू हो चुकी थीं, वहां पांचवीं से सातवीं की कक्षाएं भी शुरू होंगी। शहरी क्षेत्रों में जहां कोई प्रत्यक्ष कक्षाएं नहीं चल रही थीं, वहां पहले कक्षा आठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं फिर से शुरू की जाएंगी।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह उन इलाकों में लागू होगा जहां लगातार कोविड-19 के कम मामले आ रहे हैं। गायकवाड़ ने कहा, ‘‘प्रत्येक क्षेत्र के लिए समितियां बनायी जाएंगी, जो यह तय करेगी कि विभिन्न कक्षाओं के लिए स्कूल खोलना है या नहीं।’’

कम संक्रमण दर वाले जिलों में कक्षा सातवीं से 12वीं तक की कक्षाओं की अनुमति पहले से ही है। इनमें से अधिकांश जिले विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में हैं। लेकिन यह रियायत मुंबई और पुणे जैसे शहरी क्षेत्रों में नहीं दी गयी थी क्योंकि वहां कोविड-19 मामलों की संख्या अधिक थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा