लाइव न्यूज़ :

क्या जेटली ने 'सहारा डायरी' और 'येदियुरप्पा डायरी' पर मोदी से सवाल किया: कांग्रेस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 7, 2019 08:31 IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को अगुस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले में प्रवर्तन निदेशालय के आरोपपत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया था.

Open in App

कांग्रेस ने अगुस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर मामले में वित्त मंत्री अरुण जेटली के हमले पर आज पलटवार किया. पार्टी ने सवाल किया कि क्या जेटली ने 'सहारा डायरी' और 'येदियुरप्पा डायरी' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया? जेटली के 'डायरी एंट्री' से जुड़े सवाल पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''देश के वित्त मंत्री को नया-नया डायरी प्रेम हुआ है. क्या उन्होंने कभी सहारा-बिड़ला डायरी के बारे में मोदीजी से सवाल किया? क्या उन्होंने येदियुरप्पा डायरी के बारे में कोई चर्चा की?''

उन्होंने कहा, ''अगर ये दोनों डायरियां सही हैं, तो वो दोनों डायरियां भी सही हैं. ऐसे में मोदीजी और जेटलीजी को अपने पद पर बने रहने का नैतिक, कानूनी या संवैधानिक अधिकार बचा है?''

जेटली पर निशाना क्यों?

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को अगुस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले में प्रवर्तन निदेशालय के आरोपपत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया था. खबरों के मुताबिक, इस आरोपपत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और 'परिवार' का जिक्र है. जेटली ने कहा था कि कांग्रेस को इस बात का जवाब देना चाहिए कि ईडी के दस्तावेज में जिस 'आरजी', 'एपी' और 'एफएएम' का जिक्र किया गया है, वे कौन हैं.

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामलाअरुण जेटलीराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी