लाइव न्यूज़ :

ध्रुपद अकादमी दिल्ली में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, ध्रपुद और ख्याल के रंगारंग प्रस्तुती का कर रही है आयोजन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2023 15:00 IST

ध्रुपद अकादमी संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से 30वें राधा कृष्ण एवं पंडित कर्ता राम मल्लिक राष्ट्रीय ध्रपुद समारोह 2023 का आयोजन 26 और 26 नवंबर को दिल्ली में कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देध्रुपद अकादमी 30वें राधा कृष्ण एवं पंडित कर्ता राम मल्लिक राष्ट्रीय ध्रपुद समारोह का आयोजन कर रही हैयह आयोजन 26 और 26 नवंबर को दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित हो रहा हैइस समारोह में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, ध्रपुद औ ख्याल के दो रूपों की रंगारंग प्रस्तुती की जाएगी

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में रहने वालों उन लोगों के लिए भारी खुशखबरी है, जिन्हें कला, नृत्य और संगीत से लगाव है।  जी हां, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से ध्रुपद अकादमी 30वें राधा कृष्ण एवं पंडित कर्ता राम मल्लिक राष्ट्रीय ध्रपुद समारोह 2023 का आयोजन 26 और 26 नवंबर को कर रही है। 

जानकारी के अनुसार इस साल के ध्रुपद समारोह में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, ध्रपुद औ ख्याल के दो रूपों की रंगारंग प्रस्तुती की जाएगी। यह आयोजन इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टीन ऑडिटोरियम में शाम में 7 बजे से किया जाएगा। 

ध्रुपद अकादमी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 26 नंबर को पुणे के पंडित अतुल कुमार उपाधे वायलिन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। वहीं तबला के साथ भोपाल के रहने वाले अंशुल प्रताप सिंह समां बांधेंगे। 

इसके अलावा पद्मश्री उस्ताद फैयाज वासिफुद्दीन डागर अपने बेशकीमती आवाज में ध्रुपद गायकी प्रस्तुत करेंगे और दिल्ली के रहने वाले पंडित मोहन श्याम शर्मा पखावज वाद्ययंत्र से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। 

वहीं 27 नंवंबर को मुंबई के उस्ताद फैजल कुरैशी तबला पर एकल प्रस्तुती देंगे और दिल्ली के उस्ताद मुराद अली खान सारंगी से अपनी कला का अद्भुद नमूना पेश करेंगे। 

दिल्ली में रहने वाले संगीत प्रेमी ध्रुपद अकादमी की ओर पेश की जा रही दो खुशनुमा शाम संगीत के नाम गुजार सकते हैं और इसके लिए कोई पास या अन्य तरह की किसी आवश्यक निर्देशों की आवश्यकता नहीं है। 

टॅग्स :दिल्लीMinistry of Culture
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?