लाइव न्यूज़ :

टीएमसी को चुनने पर बंगाल की जनता को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं धनखड़ : राय

By भाषा | Updated: June 19, 2021 23:24 IST

Open in App

कोलकाता, 19 जून तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को चुनने को लेकर बंगाल की जनता को चुनाव बाद हिंसा के मुद्दे पर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, साथ ही पार्टी ने धनखड़ को उनके पद से हटाने की मांग उठायी। हाल ही में बंगाल के राज्यपाल पांच दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए थे।

राज्यसभा में टीएमसी के मुख्य सचेतक सुखेंदु शेखर राय ने यह भी आरोप लगाया कि धनखड़ ''छिटपुट घटनाओं'' को चुनाव बाद की हिंसा करार देकर दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं जोकि बेहद गहरी राजनीतिक साजिश है।

धनखड़ ने बृहस्पतिवार और शनिवार को शाह से मुलाकात की थी और माना जा रहा है कि बैठक के दौरान उन्होंने गृह मंत्री को राज्य की कानून-व्यवस्था के बारे में अवगत कराया।

राय ने संवाददाताओं से कहा, '' राज्यपाल दिल्ली में शाह के दरबार में चक्कर लगा रहे हैं। ऐसा करके वह राज्य और इसके लोगों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने ममता बनर्जी को चुना है। ''

उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा नाकाम होने पर भाजपा साजिश रचने में व्यस्त है और राज्यपाल भगवा खेमे के भोंपू की तरह बर्ताव कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू