लाइव न्यूज़ :

फड़नवीस ने कहा, BJP के किसी नेता ने सुशांत केस में नहीं लिया आदित्य ठाकरे का नाम, मुंबई पुलिस पर उठाए सवाल

By भाषा | Updated: August 28, 2020 21:11 IST

सुशांत सिंह राजपूत गत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर फंदे से लटके पाये गये थे। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हाल में मामले की जांच अपने हाथ में ली है।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने कहा, भाजपा के किसी भी नेता ने (राजपूत मामले में) प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आदित्य ठाकरे का नाम नहीं लिया है। देवेंद्र फड़नवीस ने कहा-इन बातों को देखने के बाद, एक सवाल उठता है कि क्या महाराष्ट्र पुलिस जांच के दौरान किसी राजनीतिक दबाव में थी।

पुणे: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के किसी नेता ने भी ‘प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष’ रूप से राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे का नाम बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नहीं लिया है। पुणे बाणेर में एक कोविड-19 अस्पताल के उद्घाटन संबंधी एक कार्यक्रम के इतर फड़नवीस ने पत्रकारों से कहा कि मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, भाजपा के किसी भी नेता ने (राजपूत मामले में) प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आदित्य ठाकरे का नाम नहीं लिया है। मामले में जिस तरह के खुलासे सामने आ रहे हैं, मुझे लगता है कि वे हैरान करने वाले हैं।

40 दिनों के दौरान सबूत नष्ट हो गए तो क्या होगा? -देवेंद्र फड़नवीस

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आश्चर्य जताया कि सीबीआई की जांच से पहले ये सभी खुलासे क्यों नहीं हुए। देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, (घटना के) 40 दिनों बाद सीबीआई ने जांच अपने हाथों में ली। अगर इन 40 दिनों के दौरान सबूत नष्ट हो गए तो क्या होगा? मुझे खबरों के माध्यम से पता चला है कि आठ हार्ड डिस्क नष्ट हो गई है।

उन्होंने कहा, इन बातों को देखने के बाद, एक सवाल उठता है कि क्या महाराष्ट्र पुलिस जांच के दौरान किसी राजनीतिक दबाव में थी। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि सीबीआई सच्चाई सामने लाएगी। केवल एक चीज यह है कि अगर सच्चाई की जांच पहले की गई होती, तो मुझे लगता है कि सबूत नष्ट नहीं हुए होते और हमें अपराधी का पता लग गया होता।

मुंबई पुलिस ने सभी संदिग्धों को दूर क्यों रखा?-देवेंद्र फड़नवीस

शिवसेना के नेता संजय राउत ने हाल में आरोप लगाया था कि युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे के नाम को अभिनेता की मौत मामले से जोड़ने की साजिश की जा रही है। हालांकि राउत ने किसी का नाम नहीं लिया था और कहा था कि विपक्ष इस बात को हजम नहीं कर पा रहा है कि शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार राज्य की सत्ता में है। 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ने खुद भी स्पष्ट किया था कि उनका अभिनेता सुशांस सिंह राजपूत की मौत मामले से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें और उनके परिवार को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। 

कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने फिल्म निर्माता संदीप सिंह के साथ फड़नवीस की एक फोटो ट्वीट की है। जांच में संदीप सिंह का नाम भी आ रहा है। फड़नवीस से जब इस ट्वीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''सचिन सावंत सरकार में हैं। फिर मुंबई पुलिस ने सभी संदिग्धों को दूर क्यों रखा? उनसे पूछताछ क्यों नहीं की गई। उन्होंने पूछा, पहले दिन से ही इसे आत्महत्या क्यों कहा गया? फोटो के संबंध में उन्होंने कहा कि वह संभवत: किसी कार्यक्रम में शामिल हुए होंगे, जहां संदीप सिंह भी मौजूद रहे होंगे।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीससुशांत सिंह राजपूतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाआदित्य ठाकरेसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos