लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 80 घंटे मुख्यमंत्री रहे फड़नवीस, इन नेताओं का रहा है सबसे छोटा कार्यकाल, सिर्फ 24 घंटे CM रह पाए थे जगदंबिका पाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 09:22 IST

23 नवंबर को महाराष्ट्र में दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले देवेंद्र फड़नवीस को सिर्फ 80 घंटों में ही इस्तीफा देना पड़ा.

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पिछले साल मई में फ्लोर टेस्ट का सामना करना पड़ा था।देवेंद्र फड़नवीस ने 23 नवंबर को मुख्यमंत्र पद की शपथ ली थी.

महाराष्ट्र में एक महीने से चल रहे राजनीतिक ड्रामे में मंगलवार को नया मोड़ आ गया जब भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। फड़नवीस का इस्तीफा उच्चतम न्यायालय के आदेश पर बुधवार को होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले आया है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार के इस्तीफा देने के बाद फड़नवीस ने स्वीकार किया कि उनके पास बहुमत नहीं रह गया था। 

भारतीय जनता पार्टी में फड़नवीस और बीएस येदियुरप्पा के अलावा देश में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहें जिनका कार्यकाल बहुत छोटा रहा है। इस लिस्ट में जगदंबिका पाल का नाम सबसे ऊपर आता है, जो महज 24 घंटे के लिए मुख्यमंत्री बने थे। 1998 में कल्याण सिंह सरकार की बर्खास्तगी के बाद पाल को 21 फरवरी की देर रात को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी गई थी। लेकिन अगली ही सुबह इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया और उन्हें एक दिन का मुख्यमंत्री कहा जाने लगा।

ऐसे में आइए जानते हैं कि किन मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल सबसे छोटा था...

मुख्यमंत्री का नामसालसमय (कितने दिन तक रहे मुख्यमंत्री)राज्य
जगदंबिका पाल 199824 घंटे (1 दिन तक)उत्तर प्रदेश
देवेंद्र फड़नवीस (बीजेपी)201980 घंटे महाराष्ट्र
बीएस येदियुरप्पा (बीजेपी)20183 दिनकर्नाटक
बीएस येदियुरप्पा (बीजेपी)2007 8 दिन कर्नाटक
सतीश प्रसाद सिंह19685 दिनबिहार
शिबू सोरेन (झामुमो)20059 दिनझारखंड
बी पी मंडल196831 दिनबिहार
ओम प्रकाश चौटाला 19905 दिनहरियाणा
ओम प्रकाश चौटाला19914 दिनहरियाणा
एस सी मराक19983 दिनमेघायल
जानकी रामचंद्रन198823 दिनतमिलनाडु  
सी एच मोहम्मद कोया197945 दिनकेरल

फिलहाल, फड़नवीस को 30 नवंबर तक बहुमत साबित करना होगा। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या फड़नवीस बहुमत साबित कर महाराष्ट्र में अपनी सत्ता कामय कर पाएंगे। या वो भी मुख्यमंत्रियों के सबसे छोटे कार्यकाल की लिस्ट में शामिल होंगे। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी