लाइव न्यूज़ :

जम्मू: बीएसएफ ने पाकिस्तान को दिया झटका, अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी रणबीर नहर से गाद निकालने का काम पूरा

By भाषा | Updated: May 27, 2020 20:48 IST

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की आपत्ति को नजरंदाज करते हुए जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी रणबीर नहर से गाद निकालने का कार्य बुधवार को पूरा कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवक्ता ने कहा कि नहर पर काम पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा सीमापार से गोलीबारी की आशंका के बीच अरनिया और आर एस पुरा सेक्टर में सीमा बाड़ से लगे क्षेत्र और बाड़ से आगे किया गया। रणबीर नहर को जम्मू की जीवनरेखा माना जाता है और इसका निर्माण 1905 में क्षेत्र में किसानों के लिए सिंचाई के प्रमुख स्रोत के तौर पर किया गया था।

जम्मू: पाकिस्तान की आपत्ति को नजरंदाज करते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी रणबीर नहर से गाद निकालने का कार्य बुधवार को पूरा कर लिया। इससे किसानों के साथ ही सीमा के पास रहने वाले लोगों को जरूरी राहत मिलेगी। यह जानकारी बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने दी। 

प्रवक्ता ने कहा कि नहर पर काम पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा सीमापार से गोलीबारी की आशंका के बीच अरनिया और आर एस पुरा सेक्टर में सीमा बाड़ से लगे क्षेत्र और बाड़ से आगे किया गया। रणबीर नहर को जम्मू की जीवनरेखा माना जाता है और इसका निर्माण 1905 में क्षेत्र में किसानों के लिए सिंचाई के प्रमुख स्रोत के तौर पर किया गया था। आर एस पुरा में प्रसिद्ध बासमती चावल की खेती में इस नहर की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने सीमा के पास नहर से गाद निकालने के कार्य में सहायता के लिए बीएसएफ प्राधिकारियों से सम्पर्क किया था। कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की आशंका के बावजूद किसानों के हित में बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर प्रशासन को समय से मदद की।’’ 59.55 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली यह नहर एक महत्वपूर्ण परियोजना थी जिससे जम्मू में ग्रामीण कृषि अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलाव आया। 

यह अंतरराष्ट्रीय सीमा के काफी नजदीक है और उसमें काफी मात्रा में गाद जमा हो गई थी। इससे नहर में पानी का बहाव प्रभावित हो रहा था। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘गाद के चलते सिंचाई सुविधा का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था, क्षेत्र के किसान नहर से गाद निकालने के लिए लगातार केंद्र शासित प्रदेश शासन से सम्पर्क कर रहे थे।’’ उन्होंने बताया कि कार्य अरनिया और आर एस पुरा सेक्टर में दो दिन पहले शुरू किया गया था। यह कार्य वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में शुरू किया गया था और इस दौरान नागरिक कर्मचारियों को बाड़ के आगे पूरी सुरक्षा प्रदान की गई। 

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस कार्य को रिकार्ड समय में पूरा किया गया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने इस कार्य पर आपत्ति जतायी तथा आक्रामक रुख अपनाया लेकिन स्थिति से कुशलता से निपटने के चलते कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।’’ उन्होंने कहा कि इस कार्य से स्थानीय लोग बहुत खुश हैं ओर इससे जम्मू जिले के किसानों को काफी लाभ होगा।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलपाकिस्तानजम्मू कश्मीरगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव