लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस की मांग के बावजूद एक साथ नहीं होंगे अंतिम तीन चरणों के मतदान : अधिकारी

By भाषा | Updated: April 16, 2021 21:06 IST

Open in App

कोलकाता, 16 अप्रैल पश्चिम बंगाल में बचे हुए चरणों के मतदान कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। यह बात मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक के बाद कही।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने सभी राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक में बचे हुए चरणों के लिए मास्क लगाने और दो गज की दूरी का पालन करने सहित कोविड-19 से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

राज्य में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतिम तीन चरणों के मतदान को एक साथ जोड़कर कराने की मांग की थी। इस महीने के पहले 15 दिनों में पश्चिम बंगाल में संक्रमण के 49,970 नए मामले आए हैं, जबकि महामारी से 151 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘यह बैठक चुनावी कार्यक्रम में बदलाव के लिए नहीं बुलायी गई थी। हालांकि, हमें एक राजनीतिक दल की ओर से ऐसा अनुरोध प्राप्त हुआ था। बचे हुए तीन चरणों के मतदान के कार्यक्रम में बदलाव का कोई फैसला नहीं किया गया है।’’

सर्वदलीय बैठक में मतदान केन्द्रों पर दो गज की दूरी का कड़ाई से पालन करने की जरुरत पर भी बल दिया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘सभी राजनीतिक रैलियों में मास्क लगाना, पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर रखना अनिवार्य किया गया है। प्रोटोकॉल के किसी भी उल्लंघन से कड़ाई से निपटा जाएगा। कानून के अनुसार फौजदारी कार्रवाई की जाएगी।’’

अधिकारी ने बताया कि जनसभाओं और रैलियों में शामिल होने वाले सभी लोगों को आयोजकों को अपने खर्च पर मास्क और सैनिटाइजर मुहैया कराना होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी बैठक में हुई बातचीत की विस्तृत जानकारी भारत निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली को भेजेंगे।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सर्वदलीय बैठक बुलायी थी। अदालत ने बचे हुए चरणों के चुनाव के लिये प्रचार के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया था।

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पिछले दिनों शेष चरणों के लिए मतदान एक ही बार में कराने का सुझाव दिये जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब के साथ एक बैठक में अंतिम तीन चरणों के मतदान एकसाथ कराने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर