लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की पराजय के बावजूद कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व खामोश

By शीलेष शर्मा | Updated: February 15, 2020 00:38 IST

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के लिए दिल्ली के चुनावी परिणाम कोई चौंकाने वाले नहीं थे. शीर्ष नेतृत्व को पता था कि पार्टी दिल्ली के चुनाव में कैसा प्रदर्शन करने जा रही है. इसीलिए ना तो पार्टी ने पैसा खर्च किया और ना ही बड़े नेता प्रचार अभियान में उतरे.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शर्मनाक पराजय के बाद कांग्रेस में आंतरिक कोहराम मचा है, लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह शांत है. भाजपा और आम आदमी पार्टी बैठक के बाद बैठक कर इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि उनके प्रत्याशी क्यों हारे. लेकिन कांग्रेस में ऐसी कोई हलचल नहीं है.

दिल्ली में शर्मनाक पराजय के बाद कांग्रेस में आंतरिक कोहराम मचा है, लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह शांत है. भाजपा और आम आदमी पार्टी बैठक के बाद बैठक कर इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि उनके प्रत्याशी क्यों हारे. लेकिन कांग्रेस में ऐसी कोई हलचल नहीं है.

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के लिए दिल्ली के चुनावी परिणाम कोई चौंकाने वाले नहीं थे. शीर्ष नेतृत्व को पता था कि पार्टी दिल्ली के चुनाव में कैसा प्रदर्शन करने जा रही है. इसीलिए ना तो पार्टी ने पैसा खर्च किया और ना ही बड़े नेता प्रचार अभियान में उतरे.

लेकिन युवा पीढ़ी पार्टी में कोहराम मचाएं हुए है. शर्मिष्ठा मुखर्जी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट सहित राहुल समर्थकों की बड़ी भीड़ पार्टी के बड़े नेताओं पर सवाल उठा रही है और पूछ रही है कि पार्टी क्या अब भी इससे बुरे होने का इंतजार कर रही है.

इन युवा नेताओं के सवाल उठाने से एक  बार फिर कांग्रेस में युवा बनाम बुजुर्ग की आग सुलगने लगी है. हालांकि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पराजय के तुरंत बाद अपने विश्वास पात्र पी.सी. चाको को इस्तीफा देने की सलाह दे दी.

इस्तीफा हुआ सोनिया ने स्वीकार भी किया और फोरी व्यवस्था के तौर पर शक्ति सिंह गोहिल को प्रभार सौंप दिया लेकिन पार्टी के युवा नेता इससे संतुष्ट नहीं है.

उच्च पदस्थ सूत्र बताते है कि 18 फरवरी के बाद जब शक्ति सिंह गोहिल अपना पदभार संभालेंगें, उसके बाद चुनाव परिणामों की समीक्षा होगी और प्रदेश में नये अध्यक्ष के साथ एक नयी टीम खड़ी की जाएगी.

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेससोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी