लाइव न्यूज़ :

गांधी परिवार के पांच दशक के ‘शासन’ के बावजूद अमेठी के सभी परिवारों तक नहीं पहुंचा विकास: स्मृति

By भाषा | Updated: September 19, 2021 13:34 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 सितंबर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के अमेठी के बारे में यह मान लिया जाता था कि वहां बुनियादी ढांचे की कोई आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि पांच दशक तक गांधी परिवार ने वहां की ‘सेवा नहीं की’ बल्कि वहां पर ‘शासन’ किया।

ईरानी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध गैर सरकारी संगठन देसीय सेवा भारती की पहल ‘सेवासमर्पण’ का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करना था।

उन्होंने कहा कि वह सुबह के वक्त इंटरनेट कनेक्शन की समस्या की वजह से संगठन के सम्मेलन में शामिल नहीं हो सकीं, क्योंकि वह अमेठी के अंदरुनी इलाकों में थीं जहां इंटरनेट का नेटवर्क मिलना ‘एक संघर्ष’ है।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसा विकास वहां सभी परिवारों तक नहीं पहुंचा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अमेठी के अंदरुनी इलाकों में थी, वहां के कुछ गांवों में नेटवर्क कनेक्टिविटी एक चुनौती है। कई लोगों ने यह मान लिया था कि गांधी परिवार ने इस निर्वाचन क्षेत्र की सेवा नहीं बल्कि पांच दशक तक इस पर शासन किया इसलिए यहां किसी बुनियादी ढांचे की आवश्यकता नहीं होगी।

ईरानी ने कहा, ‘‘हालांकि, आपसे (सेवा भारती) जुड़ने के लिए आज जो संघर्ष करना पड़ा उससे आपको पता चल ही गया होगा कि उनके (गांधी परिवार) नेतृत्व में, उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास प्रत्येक परिवार तक नहीं पहुंचा।’’ उन्होंने कहा कि वह ऑनलाइन सम्मेलन में बहुत देर से शामिल हो सकीं।

उन्होंने कहा कि यहां के सभी हिस्सों में विकास पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए वह गांव-गांव जाकर पता लगा रही हैं कि लोगों की जरूरतें क्या हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?