लाइव न्यूज़ :

ईडी के जरिए विपक्ष को परेशान करना वाहते हैं केंद्रीय गृह मंत्री, डेरेक ओ ब्रायन का आरोप

By भाषा | Updated: August 29, 2021 18:21 IST

Open in App

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने विपक्ष को परेशान करने के लिए रविवार को केंद्र की आलोचना की और आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मामलों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के माध्यम से निपटाने की योजना बनाई है। ओ ब्रायन के बयान के एक दिन पहले ईडी ने कथित कोयला घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के डायमंड हार्बर के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। ओ ब्रायन ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘दिल्ली में एक गौरैया ने मुझे बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के नए प्रमुख ने कुछ शीर्ष अधिकारियों को शायद निर्देश दिया है कि वे बहुत ज्यादा बेशर्मी से काम न करें। विपक्ष को प्रताड़ित करने से एक ही पार्टी को फायदा होता है। तो हीमैन (गृह मंत्री) की एक नयी योजना है।’’ टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘वह अब सभी मामलों को बेहद समर्पित (ईडी) निदेशक के माध्यम से भेज रहे हैं जो एचएम (गृह मंत्री) के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।’’ब्रायन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि ओ ब्रायन सीबीआई पर अनुचित तरीके से आरोप लगा रहे हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि ईडी ‘‘काफी विश्वसनीय’’ और स्वतंत्र संस्था है। उन्होंने कहा कि टीएमसी को हर चीज में भाजपा का हाथ दिखता है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शनिवार को केंद्र पर हमला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप