लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में डेंगू ने राज्य सरकार की बढ़ाई चिंता, कुल मामले 326, केस बढ़ने पर जिलों के सीएमओ होंगे जिम्मेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2022 12:03 IST

राजेश कुमार ने कहा, ''राज्य के देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में डेंगू के मामले सामने आए हैं लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 326 हो गई। उत्तराखंड में सोमवार को डेंगू के 10 मामले सामने आए।

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को डेंगू के प्रसार को रोकने के निर्देश दिए हैं। एएनआई से बात करते हुए, उत्तराखंड के प्रभारी सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने कहा कि सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को राज्य में डेंगू के मामलों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी जिले में डेंगू के मामले बढ़ते हैं तो सीधे तौर पर सीएमओ जिम्मेदार होंगे।

राजेश कुमार ने कहा, ''राज्य के देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में डेंगू के मामले सामने आए हैं लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। राज्य में अब तक डेंगू के 300 मामले सामने आ चुके हैं।'' अधिकारी ने बताया कि डेंगू को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि पूरी बाजू की शर्ट पहनकर ही बच्चों को स्कूल में प्रवेश दें।

उत्तराखंड में सोमवार को डेंगू के 10 मामले सामने आए। देहरादून में आठ और पौड़ी गढ़वाल में दो मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 326 हो गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, डेंगू सबसे तेजी से उभरने वाले संक्रमणों में से एक है और वर्तमान में सबसे तेजी से फैलने वाला मच्छर जनित वायरल रोग है।

टॅग्स :उत्तराखण्डHaridwar
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब