लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में उपराज्यपाल बेदी को हटाने की मांग को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

By भाषा | Updated: January 9, 2021 18:09 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

पुडुचेरी, नौ जनवरी पुडुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन (एसडीए) का ‘‘निर्वाचित सरकार की विकास योजनाओं तथा कल्याणकारी कदमों को बाधित करने’’ के खिलाफ उपराज्यपाल किरण बेदी को पद से हटाने की मांग को ले कर प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, पीसी अध्यक्ष ए वी सुब्रमण्यम, मंत्रिगण, कांग्रेस विधायक, कार्यकर्ता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी तथा वीसीके की विभिन्न इकाइयों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

वीसीके नेता थोल तिरुमवालवन और भाकपा के तमिलनाडु इकाई के सचिव मुथारसन ने धरने पर बैठे लोगों को संबोधित किया और ‘‘ उप राज्यपाल की अलोकतांत्रिक कार्यशैली’’ की आलोचना की।

मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बेदी ने ''पुडुचेरी को तमिलनाडु में मिलाकर इसका अलग दर्जा खत्म करने का षड़यंत्र रचा है।''

उन्होंने प्रधानमंत्री और बेदी पर पुडुचेरी की जनता को उनके अधिकारों से वंचित करने के लिये प्रयासरत होने का भी आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?