लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में 900 कर्मियों की बहाली की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 13, 2021 17:44 IST

Open in App

जम्मू, 13 अक्टूबर सरकारी कर्मचारियों के एक समूह ने 900 से अधिक मुलाजिमों की बहाली और पिछले दो दशकों से विभिन्न विभागों में कार्यरत हजारों दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।

जम्मू-कश्मीर सरकार के कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई समिति से जुड़े प्रदर्शनकारी प्रेस क्लब के बाहर इकट्ठा हुए और कर्मचारियों का मकान किराया भत्ता (एचआरए) जारी करने तथा उन कर्मियों की पहचान करने के सरकार के फैसले की समीक्षा की मांग की जो ''काम में अप्रभावी हैं या 22 वर्ष की सेवा अथवा 48 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद काम करने के लिये उपयुक्त नहीं है।''

जेकेजीईजेएसी के अध्यक्ष बाबू हुसैन मलिक ने संवाददाताओं से कहा, “हम कर्मचारियों और दिहाड़ी मजदूरों की काफी समय से लंबित मांगों की ओर केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकारों का ध्यान आकर्षित करने के लिए यहां इकट्ठे हुए हैं। हमारे पास एक लाख से अधिक दिहाड़ी मजदूर हैं, जो पिछले तीन दशकों से विभिन्न विभागों में सेवा दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनके लिए नियमितीकरण नीति लाने में विफल रही है, जिसके कारण वे दयनीय जीवन जी रहे हैं। ”

उन्होंने कहा कि वे पिछले महीने समाज कल्याण विभाग की एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस) में पर्यवेक्षकों के 900 से अधिक सहायकों की बर्खास्तगी का विरोध करते हैं और चाहते हैं कि सरकार उनके तीन महीने के लंबित वेतन को जारी करने के अलावा उन्हें बहाल करे।

ग्यारह सितंबर को, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उन पर्यवेक्षकों को 918 सहायकों को तत्काल हटाने का आदेश दिया, जो काम के लायक नहीं माने जाने के बावजूद आईसीडीएस के विभिन्न क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ जुड़े हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है