लाइव न्यूज़ :

CAA के विरोध में ‘मुंबई बाग’ कहे जाने वाले नागपाड़ा में प्रदर्शन लगातार आठवें दिन भी जारी

By भाषा | Updated: February 2, 2020 15:07 IST

प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा किए जाने के तत्काल बाद बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे और उन्होंने नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त करने की योजना वापस ले ली गई और प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया गया। प्रदर्शन के आयोजक फिरोज मिथिबोरवाला ने रविवार को ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘पुलिस एवं कुछ अंदरूनी तत्वों के ‘मुंबई बाग’ प्रदर्शन को नाकाम करने की कोशिशों के बावजूद प्रदर्शन जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा किए जाने के तत्काल बाद बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे।उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं का यह प्रदर्शन 26 जनवरी की रात को आरंभ हुआ था।

मुंबई बाग’ कहे जाने वाले नागपाड़ा में सीएए विरोधी प्रदर्शन को समाप्त करने की ‘‘कुछ समूहों की कोशिशों’’ के बावजूद यह धरना प्रदर्शन रविवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन को लेकर शनिवार को उस समय भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी, जब पुलिस ने नागपाड़ा में मोरलैंड रोड पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं से इलाका खाली करने को कहा था। पुलिस ने कहा था कि उनके पास प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने प्रदर्शन समाप्त करने का फैसला किया था।

प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा किए जाने के तत्काल बाद बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे और उन्होंने नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त करने की योजना वापस ले ली गई और प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया गया। प्रदर्शन के आयोजक फिरोज मिथिबोरवाला ने रविवार को ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘पुलिस एवं कुछ अंदरूनी तत्वों के ‘मुंबई बाग’ प्रदर्शन को नाकाम करने की कोशिशों के बावजूद प्रदर्शन जारी है।

हम अब पहले से अधिक मजबूती से और अधिक दृढ़ता से प्रदर्शन करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं का यह प्रदर्शन 26 जनवरी की रात को आरंभ हुआ था। प्रदर्शन रविवार को आठवें दिन भी जारी रहा। हम मुंबई पुलिस से इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के आयोजकों के साथ सहयोग करने का अनुरोध करते हैं।’’

मिथिबोरवाला ने कहा, ‘‘मुंबई बाग एक और शाहीन बाग बन गया है और इसने प्रदर्शन समाप्त करने की सभी कोशिशों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है।’’ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष शनिवार को भाषण देने के लिए रात साढ़े 10 बजे यहां आई थीं। पुलिस ने घोष को मेगाफोन का इस्तेमाल करने से रोक दिया था क्योंकि रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का प्रयोग वर्जित है। घोष ने बाद में बिना मेगाफोन के प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।  

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी