लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत हुआ है: बिरला

By भाषा | Updated: August 29, 2021 20:19 IST

Open in App

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत हुआ है और लोगों ने स्थानीय निकाय चुनावों में सकारात्मक रूप से भाग लिया। बिरला ने रविवार को केन्द्र शासित प्रदेश की अपनी चार दिवसीय यात्रा शुरू की। यह यात्रा ‘पंचायती राज संस्थाओं के लिए संसदीय पहुंच कार्यक्रम’ का हिस्सा है। कश्मीर घाटी के अपने दौरे पर मीडिया को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि यह एक खूबसूरत जगह है और यहां के लोग अपनी शिष्टता और आतिथ्य के लिए जाने जाते हैं। केंद्र शासित प्रदेश में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘घाटी और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लद्दाख, जम्मू और कश्मीर के लोगों ने स्थानीय निकाय चुनावों में सकारात्मक रूप से भाग लिया है। इस बार अधिक लोगों ने मतदान किया है।’’ लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार स्थानीय निकाय चुनावों में मतदान का अधिक प्रतिशत दर्शाता है कि लोगों का लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संस्थानों में विश्वास है। लेह में अपने तीन दिवसीय दौरे के समापन के बाद रविवार को बिरला श्रीनगर पहुंचे। उनका 31 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के पंचायत नेताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: कौन हैं RCB के नए चेयरमैन आर्यमन विक्रम बिरला ? जानिए पूर्व क्रिकेटर से चेयरमैन बनने का सफर

कारोबारतीन माह की रोक समाप्त होने के बाद जुलाई में म्यूचुअल फंड कंपनियां लेकर आईं 28 एनएफओ

कारोबारएनसीपी प्रमुख पवार ने गौतम अडाणी की प्रशंसा की, कहा-आप विमान में कहीं भी जाएं तो आपको अडाणी के हवाई अड्डे का उपयोग करना होगा

भारतलोकसभा अध्यक्ष ने पैरालंपिक में पदक जीतने पर प्रवीण, अवनि को बधाई दी

भारतबिरला ने पैंगोंग झील का दौरा किया; संरपंचों, जवानों से बातचीत की

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो