लाइव न्यूज़ :

दिल्ली का पानी है सबसे खराब, मुंबई का है बेस्ट: केंद्र सरकार ने जारी की 20 राज्यों की पेयजल रैंकिंग

By एसके गुप्ता | Updated: November 17, 2019 04:58 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की हवा के साथ यहां का पानी भी खराब है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के जहां सभी सैंपल सही निकले हैं,

दिल्ली की हवा के साथ यहां का पानी भी खराब है. भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से 20 राज्यों की राजधानी में किए गए सर्वे में यह जानकारी सामने आई है. केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने आज पानी की गुणवत्ता के आधार पर देश के 21 शहरों की सूची जारी की.

इसमें मुंबई पहले नंबर पर है. उन्होंने कहा कि मुंबई में पाइपलाइन के जरिए घरों में आपूर्ति किए जा रहे पानी के सैंपलों में कहीं-कोई दोष नहीं है. यहां पानी के सभी 10 सैंपल हर मानक पर पास हुए हैं. दूसरे नंबर पर अहमदाबाद और तीसरे नंबर पर भुवनेश्वर हैं.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के जहां सभी सैंपल सही निकले हैं, वहीं राजधानी दिल्ली के पानी के सभी सैंपल सबसे खराब पाए गए हैं. हर राज्य की राजधानी से औसतन 10 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे. चंडीगढ़ के पानी में एल्युमिनियम और क्लोरिन की मात्रा ज्यादा पाई गई है.

राजनीति नहीं, साफ पानी दिलाने का मकसद पासवान ने कहा कि दिल्ली के समक्ष दो समस्याएं सबसे बड़ी हैं- एक स्वच्छ पेयजल की और दूसरी प्रदूषण की. मुंबई स्थित बीआईएस लैब में पानी के सैंपलों की जांच में 42 मानकों में से 19 मानकों पर दिल्ली के सैंपल फेल हुए हैं.

उन्होंने कहा, ''दिल्ली सरकार यह समझ ले कि हम इस मुद्दे पर राजनीति नहीं कर रहे, बल्कि हमारा मकसद लोगों तक साफ पानी पहुंचाना है.'' पासवान ने कहा कि देश में बनने वाली 100 स्मार्ट सिटी वाले शहरों पर भी पानी की जांच का परीक्षण किया जा रहा है.

किस शहर को कौन सी रैंकिंग

1. मुंबई 2 हैदराबाद 3. भुवनेश्वर 4. रांची 5. रायपुर 6. अमरावती 7. शिमला 8. चंडीगढ़ 9. तिरुवनंतपुरम 10. पटना 11. भोपाल 12. गुवाहाटी 13. बेंगलुरु 14. गांधीनगर 15. लखनऊ 16 जम्मू 17. जयपुर 18. देहरादून 19. चेन्नई 20. कोलकाता 21. दिल्ली 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे