लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की वायु गुणवत्ता अब भी ‘गंभीर’ श्रेणी में

By भाषा | Updated: November 7, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को भी 'गंभीर' श्रेणी में बनी रही और पराली जलाए जाने से होने वाले प्रदूषण की मात्रा 48 प्रतिशत तक पहुंच गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक नगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रात आठ बजे 416 (गंभीर श्रेणी) रहा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी वायु प्रदूषण की स्थिति के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट किया, "7 नवंबर - एक्यूआई - 428 (401 से 500 - गंभीर) पीएम10 - 450 (430 से ऊपर - गंभीर) पीएम2.5 - 309 (250 से ऊपर - गंभीर)।"

तेज हवाओं के कारण शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन यह अब भी 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई थी क्योंकि शहर के ‘पीएम2.5’ प्रदूषण में पराली जलाने का हिस्सा इस मौसम के उच्चतम स्तर 41 प्रतिशत तक पहुंच गया था। शुक्रवार को एक्यूआई 462 दर्ज किया गया था।

अधिकारियों द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पराली से होने वाला प्रदूषण की हिस्सा 48 प्रतिशत के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार रविवार को आनंद विहार में एक्यूआई 424 (गंभीर श्रेणी), ओखला फेज - दो 425 (गंभीर), आर के पुरम 'खराब' श्रेणी और रोहिणी में 446 (गंभीर) दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

अधिकारियों ने कहा कि ‘सफर मॉडल’ के अनुसार सात नवंबर की शाम से एक्यूआई में सुधार होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एक्यूआई में सुधार होने का अनुमान है, लेकिन अगले दो दिनों में यह बहुत खराब से गंभीर श्रेणी के बीच रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?