दिल्ली में खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का पानी, अगले 72 घंटे में और बढ़ सकता है जलस्तर

By भाषा | Updated: August 26, 2020 12:53 IST2020-08-26T12:40:40+5:302020-08-26T12:53:53+5:30

देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर अब खतरनाक स्तर के करीब पहुंच गया है। अगल 72 घंटे में इसके और बढ़ने की आशंका है। इस बीच अरविंद केजरीवाल की सरकार ने कहा है कि वे हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Delhi Yamuna water level reaches near danger mark more water released from Hathini Kund Barrage | दिल्ली में खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का पानी, अगले 72 घंटे में और बढ़ सकता है जलस्तर

दिल्ली में खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का पानी (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली में खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का पानी, केजरीवाल सरकार अलर्टहरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 13,433 क्यूसेक दर से यमुना में पानी छोड़ा गया है, जलस्तर और बढ़ने की आशंका

दिल्ली में यमुना नदी बुधवार सुबह चेतावनी स्तर के करीब बह रही है और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से और अधिक पानी छोड़े जाने से इसका जलस्तर बढ़ने की संभावना है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुराने रेलवे पुल पर सुबह आठ बजे जलस्तर 203.78 मीटर दर्ज किया गया।

हथिनीकुंड बैराज से सुबह आठ बजे 13,433 क्यूसेक दर से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा था। एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकेंड के बराबर होता है। अधिकारी के अनुसार मंगलवार शाम छह बजे जलस्तर 203.98 मीटर था जो कि चेतावनी स्तर 204.50 मीटर के करीब था। सोमवार को नदी का जलस्तर 204.38 मीटर तक पहुंच गया था जो कि खतरे के निशान 205.33 मीटर से सिर्फ एक मीटर कम है।

उन्होंने बताया, ‘मंगलवार शाम पांच बजे बहाव दर 36,577 क्यूसेक रहा, जो कि पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा था.... अगले 48 घंटे में जलस्तर बढ़ सकता है।’ बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में सामान्य तौर पर 72 घंटे का समय लगता है।

इस बैराज से ही दिल्ली को पेयजल मुहैया होता है। सामान्य तौर पर हथिनीकुंड बैराज में बहाव दर 352 क्यूसेक होता है लेकिन जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ा दी जाती है। पिछले साल 18-19 अगस्त को बहाव दर 8.28 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था और यमुना नदी का जलस्तर 206.60 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 205.33 से ऊपर है।

निचले इलाकों में पानी भरने के बाद दिल्ली सरकार ने बचाव और राहत अभियान शुरू किया था। दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि सरकार बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर पश्चिमी भारत में भारी से बेहद भारी बारिश होने का अनुमान जताया है जिससे नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।

Web Title: Delhi Yamuna water level reaches near danger mark more water released from Hathini Kund Barrage

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे