दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, गिरा तापमान, छाए बादल

By स्वाति सिंह | Published: May 14, 2019 08:49 AM2019-05-14T08:49:27+5:302019-05-14T08:49:27+5:30

मौसम विभाग की मानें तो ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि 13 मई को 80 पर्सेंट तेज आंधी आएगी। इसके बाद भी 14 मई को आंधी आ सकती हैं।

delhi weather, temperature in Delhi-NCR, rainfall in temperature, humidity rise | दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, गिरा तापमान, छाए बादल

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, गिरा तापमान, छाए बादल

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रचंड गर्मी के बाद तापमान में कमी दर्ज की गई।सोमवार शाम को हल्की बारिश भी हुई।इसके अलावा कई हिस्सों में आंधी भी चली। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। 

मौसम विभाग की मानें तो ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि 13 मई को 80 पर्सेंट तेज आंधी आएगी। इसके बाद भी 14 मई को आंधी आ सकती हैं। वहीं 16, 17 और 18 मई को आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके चलते तापमान 17 मई तक तापमान 40 डिग्री के नीचे रहेगा। लेकिन 18 मई से फिर तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच सकता है। 

स्काईमेट के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राजस्थन में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके कारण ही दिल्ली-एनसीआर में आंधी चल रही है।

Web Title: delhi weather, temperature in Delhi-NCR, rainfall in temperature, humidity rise

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :weatherमौसम