लाइव न्यूज़ :

ईरान ने कहा-दिल्ली हिंसा में भारतीय मुस्लिम पर जुल्म किया गया, भारत ने राजदूत को किया तलब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2020 18:48 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि ईरान के राजदूत को यह बताया गया कि दिल्ली की घटनाओं पर जरीफ का ‘चुनिंदा और पक्षपातपूर्ण’ बयान अस्वीकार्य है। जरीफ ने सोमवार को ट्वीट किया था कि ईरान भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ संगठित रूप से की गई हिंसा की भर्त्सना करता है और वह भारतीय अधिकारियों से निरर्थक हिंसा नहीं होने देने की अपील करता है।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया के सवाल के जवाब में कुमार ने कहा कि भारत ईरान जैसे देश से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं करता है।दिल्ली में ईरान के राजदूत को मंगलवार को तलब किया गया।

नई दिल्लीः भारत ने मंगलवार को ईरान के राजदूत अली चेगेनी को तलब किया और दिल्ली हिंसा के बारे में ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ द्वारा की गई टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि ईरान के राजदूत को यह बताया गया कि दिल्ली की घटनाओं पर जरीफ का ‘चुनिंदा और पक्षपातपूर्ण’ बयान अस्वीकार्य है। जरीफ ने सोमवार को ट्वीट किया था कि ईरान भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ संगठित रूप से की गई हिंसा की भर्त्सना करता है और वह भारतीय अधिकारियों से निरर्थक हिंसा नहीं होने देने की अपील करता है।

मीडिया के सवाल के जवाब में कुमार ने कहा कि भारत ईरान जैसे देश से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं करता है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में ईरान के राजदूत को मंगलवार को तलब किया गया और ईरान के विदेश मंत्री द्वारा अवांछनीय टिप्पणी किए जाने पर कड़ा विरोध जताया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह बताया गया कि दिल्ली की हाल की घटनाओं पर उनके चुनिंदा एवं पक्षपातपूर्ण बयान स्वीकार्य नहीं हैं। हम ईरान जैसे देश से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं करते हैं।’’ पिछले कुछ सालों में भारत और ईरान के संबंध गहरे हुए हैं।

ईरान पर अमेरिका की पाबंदियों के बावजूद भारत उसके साथ मधुर संबंध बनाये हुए है और वह इस खाड़ी देश में सामरिक रूप महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह के विकास में सक्रियता से शामिल है। जरीफ अमेरिकी सैन्य हमले में शीर्ष ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी के मारे जाने को लेकर ट्रंप प्रशासन के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच जनवरी में भारत आये थे।

जरीफ ने सोमवार को ट्वीट किया था, “भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ संगठित रूप से की गई हिंसा की ईरान भर्त्सना करता है। सदियों से ईरान भारत का मित्र रहा है। हम भारतीय अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे सभी भारतीयों की सलामती सुनिश्चत करें और निरर्थक हिंसा को फैलने से रोकें। आगे बढ़ने का मार्ग शांतिपूर्ण संवाद और कानून का पालन करने से प्रशस्त होगा।” 

MEA: Iranian Envoy to India was summoned&a strong protest was lodged against unwarranted remarks made by Iranian FM. It was conveyed that his selective&tendentious characterisation of recent events in Delhi aren't acceptable. We don't expect such comments from a country like Iran https://t.co/LIl2wES6Vt

— ANI (@ANI) March 3, 2020

 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली क्राइमजाफराबाद हिंसानागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टशाहीन बाग़ प्रोटेस्टईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’