लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 20, अमित शाह और अजित डोभाल की इमरजेंसी बैठक

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 26, 2020 11:55 IST

Delhi violence: उत्तरपूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में शामिल लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करने वाली एक याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस से बुधवार दोपहर तक जवाब मांगा है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारियों और विधायकों के साथ आपातकालीन बैठक की है।अजीत डोभाल और दिल्ली पुलिस प्रमुख अमूल्य पटनायक ने मंगलवार देर रात एक बैठक के लिए सीलमपुर में उत्तर-पूर्व डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या के कार्यालय का दौरा किया था।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर बुधवार को 20 पर पहुंच गई है। जीटीबी अस्पताल के सुपरिटेंडेंट सुनील कुमार ने कहा है कि दिल्ली में भड़की हिंसा से अस्पताल में लाए गए लोगों में से घायलों की संख्या 189 है और 20 लोग मर गए हैं। इससे पहले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल से कम से कम चार शवों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल लाया गया। 

गृह मंत्री अमित शाह इसको लेकर एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी हिस्सा लेंगे। ये बैठक कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की है। जिसको लीड अमित शाह करेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को दिल्ली की सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजीत डोभाल दिल्ली के प्रभावित इलाकों में आज और कल खुद दौरा करने गए थे। 

अजीत डोभाल और दिल्ली पुलिस प्रमुख अमूल्य पटनायक ने मंगलवार देर रात एक बैठक के लिए सीलमपुर में उत्तर-पूर्व डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या के कार्यालय का दौरा किया। डोभाल, पटनायक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करने के लिए मौजपुर, जाफराबाद, गोकुलपुरी और भजनपुरा गए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारियों और विधायकों के साथ आपातकालीन बैठक की, और अधिकारियों को केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय करने और हिंसा के चक्र को समाप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे हिंसा में शामिल होने के बजाय अपने मुद्दों को शांत करें और अपनी बात रखें।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसाकैब प्रोटेस्टअजीत डोभालअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया