लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सेंधमारी और चोरी की 20 वारदातों में शामिल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:56 IST

Open in App

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जो सेंधमारी और चोरी की 20 वारदातों में वांछित थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से सचिन कुमार (49) और मोहम्मद शादाब (45) की पहचान की गई और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के पास से सोने की तीन चेन, एक पेन्डेन्ट, हीरे के आभूषण, 54,000 रुपये नकद, आर्टिफिशियल गहने, मोबाइल फोन, घड़ियां और एक दोपहिया वाहन बरामद किया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, “दो आरोपी आदतन और पेशेवर सेंधमार हैं जिन्होंने अपराध करने और पुलिस से अपनी पहचान छुपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड तथा वाहनों का जाली पंजीकरण प्रमाण पत्र बनवाया था। वे घरों के ताले तोड़ने के लिए रसायनों और अन्य उपकरणों का भी प्रयोग करते थे।” पुलिस ने कहा कि शादाब 52 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है जबकि कुमार छह वारदातों में संलिप्त था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर