लाइव न्यूज़ :

दिल्ली परिवहन विभाग को 15 अगस्त को करीब दो हजार आवेदन ऑनलाइन मिले

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:00 IST

Open in App

दिल्ली परिवहन विभाग को 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश होने के बावजूद ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाणपत्र से संबंधित दस्तावेजों के लिए लगभग 2,000 आवेदन प्राप्त हुए। यह आवेदन हाल ही में शुरू की गई ऑनलाइन सेवाओं के तहत मिले।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल में आईपी स्टेट दफ्तर पर सांकेतिक ताला लगाकर इस ऑनलाइन सेवा की शुरुआत की थी, जिसमें परिवहन से संबंधित 33 प्रकार के दस्तावेज शामिल हैं। उन्होंने कहा था कि लोगों को अपना काम कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “आम तौर पर राष्ट्रीय अवकाश के दिन कार्यालयों में कोई आधिकारिक काम नहीं होता है, क्योंकि कार्यालय बंद रहते हैं, लेकिन इस स्वतंत्रता दिवस पर, लगभग 2,000 सेवा अनुरोध ऑनलाइन मिले और उनमें से कई को मंजूरी दे दी गई।”उन्होंने बताया कि 1,489 ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवा अनुरोध थे और 462 पंजीकरण प्रमाणपत्र से संबंधित थे। अधिकारी के अनुसार, विभाग के व्हाट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से 556 और हेल्पलाइन नंबर 1076 के माध्यम से 1,387 शिकायती संदेश प्राप्त हुए।अधिकारियों ने बताया कि मॉल रोड पर स्थित उत्तर जोन के आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सबसे ज्यादा आवेदन मिले। उत्तर जोन कार्यालय को प्राप्त 1,092 आवेदनों में से 533 स्वीकृत किए गए हैं, 133 लंबित हैं व 425 को वापस कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?