लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: आज कोरोना संक्रमण के 1295 नए मामले आए सामने, 13 लोगों की हुई मौत, जानें कुल संक्रमितों की संख्या

By अनुराग आनंद | Updated: May 31, 2020 18:26 IST

अबतक दिल्ली में कोरोना वायरस से 473 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अभी 10893 एक्टिव केस हैं। दिल्ली में अबतक 8478 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

नई दिल्ली:दिल्ली में रविवार को कोरोना के 1295 नए केस सामने आए हैं और 13 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कुल मामले बढ़कर 19844 हुए। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली सरकार ने दी है। रविवार को राजधानी में 416 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि अबतक 8478 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस से रविवार को 13 लोगों की मौत हुई। अबतक दिल्ली में कोरोना वायरस से 473 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 10893 एक्टिव केस हैं। 

बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामले के बावजूद कालकाजी मंदिर प्रशासन लॉकडाउन के बाद मंदिर खोलने के लिए योजनी बना रहे हैं। सरकार ने 8 जून से सभी धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। मंदिर के पुजारी ने कहा कि हम सामाजिक दूरी और मंदिर की सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करेंगे। भक्तों से अनुरोध है कि वो मास्क पहने और प्रसाद लाने से भी बचें। 

वहीं , दिल्ली सरकार कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक तौर पर बेहद कमजोर हो गई है। सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि महामारी के इस दौर में दिल्ली को अब आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। रविवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली सरकार के पास अब कर्मचारियों को देने के लिए पैसे नहीं हैं। दिल्ली सरकार को आर्थिक सहायता की जरूरत है इसलिए केंद्र उन्हें तत्काल पांच हजार करोड़ रुपये की सहायता करे। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया