लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, टेक ऑफ से पहले पोल से टकराया स्पाइसजेट का विमान

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2022 15:19 IST

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब एक विमान टेकऑफ से पहले रनवे के किनारे पोल से टकरा गया। विमान जम्मू के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देइंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पोल से टकराया हवाई जहाज का विंग।दिल्ली से जम्मू के लिए उड़ान की तैयारी कर रहे स्पाइसजेट के विमान का विंग रनवे के किनारे पोल से टकराया।इसके बाद फ्लाइट को बदला गया और यात्रियों को दूसरे विमान में बैठाया गया।

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल स्पाइसजेट का एक विमान पोल से टकरा गया, जिससे विमान और पोल दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। सूत्रों के अनुसार टक्कर उस समय हुई जब स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG 160 यात्रियों से भरी हुई थी और उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर बढ़ रही थी।

ये उड़ान दिल्ली से जम्मू जा रही थी। हालांकि टेक ऑफ से पहले ही विमान का दाहिना पंख पोल से टकरा गया। इससे एलेरॉन विंग के पीछे के छोर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इस घटना के बाद विमान को वापस लौटाया गया और उसमें सवार यात्रियों को दूसरे विमान में बिठाया गया। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।

बहरहाल, इस पूरे मामले पर जांच शुरू कर दी गई है। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। वहीं स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'आज, स्पाइसजेट की उड़ान SG 160 दिल्ली और जम्मू के बीच संचालित होने वाली थी। पुश बैक के दौरान, दाहिना पंख एक पोल के निकट संपर्क में आ गया, जिससे एलेरॉन को नुकसान हुआ। उड़ान को संचालित करने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई है।'

गौरतलब है कि पिछले ही महीने दिल्ली से अमृतसर जा रहे विस्तारा के विमान में तकनीकी खराबी आने की वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। इस विमान में 146 यात्री सवार थे। विमान में हाइड्रोलिक ब्रेक काम नहीं करने की गड़बड़ी का पता चलने के बाद इसे उतारा गया था और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

टॅग्स :Indira Gandhi Internationalदिल्ली समाचारdelhi news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतDelhi: आग की लपटें और लोगों की बचाने की कोशिश..., पालम में इमारत अग्निकांड में 7 लोग झुलसे, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया