लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को 16 दिसंबर से मिलेगी फ्री वाई-फाई की सुविधा, हर महीने मिलेगा 15 जीबी डेटा, सीएम केजरीवाल का ऐलान

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 4, 2019 12:35 IST

Delhi Wifi: दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया है कि दिल्ली के लोगों को फ्री वाई-फाई सुविधा के लिए 11 हजार हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली को 16 दिसंबर से मिलेगी मुफ्त वाई-फाई की सुविधासीएम केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली में इसके लिए 11 हजार वाई-वाई स्पॉट लगाए जाएंगे

दिल्ली के लोगों को 16 दिसंबर से मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को इसकी घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि इस योजना की शुरुआत 16 दिसंबर को 100 हॉटस्पॉट के उद्घाटन के साथ की जाएगी। 

दिल्ली वासियों को मुफ्त वाई-फाई सुविधा दिए जाने की घोषणा करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली में 11 हजार वाईफाई हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे, इनमें से 4 हजार हॉटस्पॉट बस स्टॉप पर लगेंगे, जबकि 7 हजार के करीब हॉटस्पॉट बाजार में लगाए जाएंगे। इस योजना पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

सीएम ने कहा कि मुफ्त वाई-फाई योजना के तहत दिल्ली वासियों को हर महीने 15 जीबी फ्री डेटा मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि हर हफ्ते 500 वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे और 6 महीने के अंदर 11 हजार हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे।

इस घोषणा का ऐलान करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि फ्री वाई-फाई योजना का लाभ उठाने के लिए आपको केवाईसी कराना होगा, जिसके बाद आपके फोन पर ओटीपी आएगी और ओटीपी डालने के बाद आप इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

दिल्ली वासियों को मुफ्त वाई-फाई दिए जाना अरविंद केजरीवाल सरकार के सत्ता में आने से पहले प्रमुख वादों में से एक था। इस घोषणा का ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमने अपने घोषणापत्र का एक और प्रमुख वादा पूरा कर दिया है।

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण