लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सुरक्षा कितनी चाक-चौबंद? 30 जगहों पर लगाए गए थे नकली IED, केवल 12 का पता लगाया जा सका

By विनीत कुमार | Updated: July 14, 2022 12:07 IST

दिल्ली में सुरक्षा की स्थिति का पता लगाने के लिए स्पेशल सेल ने हाल में विभिन्न जगहों पर 30 डमी आईईडी लगाए थे। हालांकि केवल 12 के बारे में ही पुलिस, पब्लिक या प्राइवेट सुरक्षा गार्ड पता लगा सके।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में 30 जगहों पर लगाए थे आईईडी।इसमें से केवल 12 के बारे में आम लोग, प्राइवेट सुरक्षा गार्ड और स्थानीय पुलिस पता लगा सकी।अल कायदा की ओर से आत्मघाती हमले की धमकी के बाद सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए किया गया था प्रयोग।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस विभाग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 30 डमी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) पिछले महीने के दौरान लगाए थे। इसमें से केवल 12 के बारे में ही लोगों, निजी सुरक्षा गार्ड और स्थानीय पुलिस द्वारा पता लगाया जा सका। ये सभी आईईडी दिल्ली में उन स्थानों पर लगाए गए थे जहां भीड़-भाड़ काफी होती है।

दरअसल, निलंबित भाजपा नेता नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर पर विवादित बयान के बाद अल-कायदा की ओर से हाल में दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में आत्मघाती हमले कराने की धमकी के बाद डमी IED के जरिए सुरक्षा व्यवस्था का पता लगाना का फैसला किया गया था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में एक अपराध समीक्षा बैठक में विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) हरगोबिंदर सिंह धालीवाल ने पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के सामने इस तरह के नकली आईडी लगाकर अभ्यास की आवश्यकता के बारे में एक प्रेजेंटेशन दी थी।

12 जून को पहली बार 15 जगहों पर लगाए गए थे डमी आईईडी

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, '15 डमी आईईडी का पहला बैच 12 जून को दिल्ली के विभिन्न जिलों में लगाया गया था, और उनमें से 10 का पता चला था। 10 में से दो का पता आम लोगों ने दक्षिणपूर्व और उत्तरी जिलों में लगाया। तीन का पता दक्षिण, रोहिणी और बाहरी जिलों में मॉल के सुरक्षा गार्डों द्वारा, और पांच का पता उत्तर, पूर्वोत्तर, पूर्वी, उत्तर-पश्चिम और बाहरी उत्तरी जिलों में स्थानीय पुलिस द्वारा लगाया गया।

रिपोर्ट के अनुसार धालीवाल ने पुलिस प्रमुख को यह भी बताया कि 28 जून को फिर से सभी जिलों में 15 डमी आईईडी लगाए गए थे, लेकिन इस बार 13 का पता नहीं चल सका। इसमें से जिन दो का पता चला था उन्हें उत्तरी सीमा में लगाया गया था। एक अधिकारी ने कहा, 'स्पेशल द्वारा खुले तौर पर आईईडी लगाए गए थे - एक फूलदान में, एक मॉल में कूड़ेदान के पास, पालिका बाजार के गेट के बाहर।'

प्रेजेंटेशन के बाद अस्थाना ने धालीवाल को पुलिस की सतर्कता की जांच करने और उसे सुनिश्चित करने के लिए आईजीआई हवाई अड्डे, रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर इसी तरह का अभियान चलाने के लिए कहा है। पहले स्पेशल सेल ने महीने में दो बार इस तरह का अभियान चलाने का फैसला किया था, लेकिन अब वे इसे हर महीने एक बार आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।

टॅग्स :दिल्ली समाचारदिल्ली पुलिसनूपुर शर्माAl Qaeda
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है