लाइव न्यूज़ :

सीलिंग विवादः क्यों मचा है AAP-BJP में घमासान, केजरीवाल ने बताया ये समाधान

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 30, 2018 17:38 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर उपराज्यपाल, बीजेपी और  केंद्र सरकार चाहे तो 24 घंटे में बंद हो सकती है सीलिंग। उधर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि केजरीवाल ने घर बुलाकर मरवाया।

Open in App
ठळक मुद्देडीडीए के मास्टर प्लान-2021 में रिहायशी इलाकों में कॉमर्शियल दुकानों पर रोक का प्रावधान हैदिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम सीलिंग विवाद को सुप्रीम कोर्ट लेकर जाएंगेबीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप

दिल्ली के कारोबारियों के दुकानों के सीलबंदी की चिंता अब राजनीतिक वर्चस्व की जंग में बदल गई है। मंगलवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच नोकझोंक हुई। दरअसल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में 20 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंचा था। मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने अपने गुंडों से मरवाया। उन्होंने कि मुख्यमंत्री ने अपने आवास में बुलाकर अपमानित किया।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में कहा है कि मैंने अपने बीजेपी के दोस्तों विनम्रता से बैठने का आग्रह किया। मैंने उनसे कहा कि लोकतंत्र में बैठकर बातचीत के माध्यम से विवाद का हल निकाला जा सकता है। पहले आप बैठ जाइये हम इस मुद्दे पर हम साथ बैठकर बातचीत करते हैं, लेकिन वे नहीं माने और वापस लौट गए।

केजरीवाल ने बताया सीलिंग मुद्दे का समाधान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि अगर उपराज्यपाल, बीजेपी और केंद्र सरकार चाह ले तो 24 घंटे के अंदर सीलिंग रुक सकती है। साथ ही उन्होंने इस मसले को सुप्रीम कोर्ट ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सीलबंदी से परेशान व्यापारियों से मिलने मॉडल टाउन बाजार गया था। वहां कारोबारियों ने बताया कि केंद्र सरकार से लेकर उपराज्यपाल तक चिट्ठी लिखकर थक चुके हैं। कोई समाधान नहीं मिला।

क्या है सीलिंग विवाद?

साल 2006 में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थी। उनकी सरकार में रिहायशी इलाकों में कॉमर्शियल दुकानों की सीलबंदी की कार्रवाई शुरू हुई थी। दरअसल, डीडीए के मास्टर प्लान-2021 में रिहायशी इलाकों में कॉमर्शियल दुकानों पर रोक का प्रावधान है। इस आदेश पर बवाल बढ़ता देख केंद्र सरकार साल 2006 में ही दिल्ली स्पेशल प्रोविजन बिल लाई। इस बिल के तहत तब तक बन चुकी अवैध इमारतों को सीलिंग के दायरे से बाहर कर दिया गया। अब जुलाई 2014 के बाद हुए अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। इससे कारोबारियों में रोष है। उनका कहना है कि उनकी जमी-जमाई दुकानें खत्म की जा रही हैं।

आम आदमी पार्टी के विधायकों का कहना है कि अगर डीडीए के मास्टर प्लान-2021 में बदलाव कर दिया जाए तो कारोबारियों को सीलिंग से राहत मिल सकती है। राज्यपाल अनिल बैजल का कहना है कि इस मसले पर सभी कानूनी पहलुओं को देखकर केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा।

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?