लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: छात्रों के लिए 30 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, 21 सितंबर के बाद ये छात्र स्वेच्छा से जा सकेंगे विद्यालय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2020 20:06 IST

कटेंनमेंट जोन के बाहर कक्षा 9-12 के छात्र माता-पिता की अनुमति से या स्वेच्छा से 21 सितंबर से स्कूल जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने शुक्रवार को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि, सभी स्कूलों को 30 सितंबर तक बंद रखा रखा जाएगा।दिल्ली के छात्रों को कोरोना की वजह से किसी भी तरह के काम के लिए 20 सितंबर तक स्कूल में नहीं बुलाया जाए।कंटेनमेंट जोन के बाहर के 9-12वीं के छात्र स्वैच्छिक रूप से या माता-पिता की अनुमति से 21 सितंबर से स्कूल जा सकते हैं।

नई दिल्ली:दिल्ली में कोरोना महामारी के बीच अरविंद केजरीवाल सरकार ने स्कूल प्रारंभ होने के मामले में सूचना जारी किया है। दिल्ली सरकार ने कहा कि दिल्ली में सभी छात्रों के लिए स्कूल 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। 20 सितंबर से पहले किसी भी छात्र को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। कक्षा 9-12 के छात्र माता-पिता की अनुमति से या स्वेच्छा से 21 सितंबर से स्कूल जा सकते हैं।

बता दें कि दिल्ली सरकार ने कहा कि 21 सितंबर से कक्षा 9-12 के छात्र अपने माता-पिता / अभिभावकों की लिखित सहमति से स्कूल जा सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा SOP जारी की जाएगी, जिसका पालन स्कूलों द्वारा किया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि, सभी स्कूलों को 30 सितंबर तक बंद रखा रखा जाएगा। दिल्ली के छात्रों को कोरोना की वजह से किसी भी तरह के काम के लिए 20 सितंबर तक स्कूल में नहीं बुलाया जाए। कंटेनमेंट जोन के बाहर के 9-12वीं के छात्र स्वैच्छिक रूप से या माता-पिता की अनुमति से 21 सितंबर से स्कूल जा सकते हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में 2,914 नए मामले सामने आए। शहर में 68 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले आए हैं।

इसके बाद कुल मामले 1.85 लाख के पार चले गए। वहीं मृतक संख्या 4513 हो गई है। सितंबर में यह लगातार चौथा दिन है जब दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि शहर में 13 और मरीजों की मौत हुई है। गुरुवार को 19 संक्रमितों की मौत हुई थी और 2737 नए मामले आए थे।

दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या यानी ऐक्टिव केसों की संख्या 18,842 है जो गुरुवार को 17,692 थी। राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को एक दिन में सबसे ज्यादा 3,947 मामले रिपोर्ट हुए थे।

बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को कुल मामले 1,85,220 हो गए और संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 4513 पहुंच गई।

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया