लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर रेस्तरां और नाईट क्लबों पर जुर्माना किया गया

By भाषा | Updated: April 4, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल कोविड-19 सुरक्षा दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध दिल्ली पुलिस के दो दिवसीय अभियान के बाद पुलिस अधिकारियों ने रविवार को कहा कि कई रेस्तराओं एवं होटलों पर लोगों के बीच आपस में दूरी नहीं बनाये रखने एवं हुक्का परोसने को लेकर जुर्माना लगाया गया है और उन पर मामला दर्ज किया गया है।

शुक्रवार और शनिवार को बाजारों समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यह अभियान चलाया गया जिस दौरान लोगों पर मास्क नहीं लगाने और सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर जुर्माना लगाया गया।

नयी दिल्ली जिला क्षेत्र में चलाये गये अभियान का ब्योरा देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कनॉट प्लेस में जैन चावल वाला, जनपथ पर इनफोर्मल रेस्तरां, शहीद भगत सिंह मार्ग पर क्लासिक चिकन वाला और गोल मार्केट में च्वाइस चिकन कॉर्नर के मालिकों के विरूद्ध कोविड उपयुक्त आचरण सुनिश्चित नहीं करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) विकास कुमार ने बताया कि ये मामले भादंसं की संबंधित धाराओं में दर्ज किये गये हैं।

कुमार ने बताया कि इसके अलावा खान मार्केट इलाके और चाणक्य पुरी में अशोक होटल में मास्क नहीं लगाने को लेकर क्रमश: नौ लोगों एवं तीन लोगों पर 2000-2000 रूपये जुर्माना किया गया।

पुलिस के अनुसार दक्षिणपूर्व जिले में मास्क नहीं लगाने, एक दूसरे के बीच दूरी नहीं बनाकर रखने और सार्वजनिक स्थान पर थूकने को लेकर 10 प्राथमिकियां दर्ज की गयीं और 330 लोगों पर जुर्माना किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र