दिल्ली में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इस मौसम का सबसे कम

By भाषा | Published: December 2, 2021 08:43 PM2021-12-02T20:43:58+5:302021-12-02T20:43:58+5:30

Delhi recorded a maximum temperature of 19.8 degrees Celsius, the lowest of the season | दिल्ली में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इस मौसम का सबसे कम

दिल्ली में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इस मौसम का सबसे कम

नयी दिल्ली, दो दिसंबर दिल्ली में इस मौसम का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा छाये रहने की आशंका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनमनी ने कहा कि मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री कम अधिकतम तापमान रहने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में आज का दिन ठंडा रहा। जेनमनी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम था। यह अब तक इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान था। आगे और ठंड बढ़ने के आसार हैं।”

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से चार डिग्री कम था। आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिन शहर में मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi recorded a maximum temperature of 19.8 degrees Celsius, the lowest of the season

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे