लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह के आवास की तरफ बढ़े शाहीन बाग के हजारों प्रदर्शनकारी, भारी सुरक्षा बल तैनात 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2020 15:23 IST

डीसीपी साउथ ईस्ट आरपी मीणा ने कहा कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी गृह मंत्री से मिलने के लिए मार्च करना चाहते थे लेकिन उनके पास अनुमति नहीं थी। हम उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को लिखे पत्र में नयी दिल्ली जिला पुलिस ने कहा कि मार्च दो और जिलों से होकर गुजरेगा और आगे उचित कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय को अनुरोध भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शनकारियों से केंद्रीय गृह मंत्री के साथ अपनी मुलाकात के लिए प्रतिनिधिमंडल की जानकारियां देने के लिए कहा था।4,000 से 5,000 प्रदर्शनकारी शाह के आवास की ओर मार्च शुरू कर दिए हैं।

शाहीन बाग के सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास तक रविवार को मार्च शुरू कर दिया है। हालांकि दिल्ली अभी तक दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिली है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत के लिए उनके उनके आवास की ओर मार्च के मुद्दे को लेकर शाहीन बाग में सैकड़ों महिलाओं के एकत्र होने के बीच कड़ी सुरक्षा की गई है। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा है कि वे शांति के साथ जुलूस निकालेंगी।

डीसीपी साउथ ईस्ट आरपी मीणा ने कहा कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी गृह मंत्री से मिलने के लिए मार्च करना चाहते थे लेकिन उनके पास अनुमति नहीं थी। हम उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को लिखे पत्र में नयी दिल्ली जिला पुलिस ने कहा कि मार्च दो और जिलों से होकर गुजरेगा और आगे उचित कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय को अनुरोध भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से केंद्रीय गृह मंत्री के साथ अपनी मुलाकात के लिए प्रतिनिधिमंडल की जानकारियां देने के लिए कहा था। पुलिस को लिखित में दिए जवाब में उन्होंने कहा कि 4,000 से 5,000 प्रदर्शनकारी शाह के आवास की ओर मार्च शुरू कर दिए हैं। प्रदर्शनकारी मुख्यत: महिलाएं पिछले दो महीने से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ धरना दे रहे हैं। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टअमित शाहदिल्लीएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)गृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब