लाइव न्यूज़ :

सीडब्ल्यूसी ने राहुल के इस्तीफे की पेशकश ठुकराई, कहा-जो भी अटकलें लगाई जा रही हैं वो अफवाह हैं

By भाषा | Updated: May 28, 2019 17:20 IST

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गांधी के इस्तीफा देने पर अड़े होने से जुड़े सवाल पर कहा, ‘‘सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारण इकाई है। उसने 25 मई की बैठक में उनके इस्तीफे की पेशकश ठुकरा दी थी। बाद में जो आप लोग (मीडिया) कह रहे हैं वो सब अफवाह है।’’

Open in App
ठळक मुद्देखेड़ा ने कहा, ‘‘आप चुनाव जीतते हैं या हारते हैं तो इस तरह की बैठकें होती हैं।’’ दरअसल, सीडब्ल्यूसी की बैठक में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी। शशि थरूर के बाद अब डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने राहुल गांधी से इस्तीफा न देने की गुहार लगाई है।

राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े होने की खबरों के बीच कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में गांधी के इस्तीफे की पेशकश को ठुकरा दिया गया था और इसके बाद जो भी अटकलें लगाई जा रही हैं वो अफवाह हैं।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गांधी के इस्तीफा देने पर अड़े होने से जुड़े सवाल पर कहा, ‘‘सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारण इकाई है। उसने 25 मई की बैठक में उनके इस्तीफे की पेशकश ठुकरा दी थी। बाद में जो आप लोग (मीडिया) कह रहे हैं वो सब अफवाह है।’’

राहुल गांधी के मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर खेड़ा ने कहा, ‘‘आप चुनाव जीतते हैं या हारते हैं तो इस तरह की बैठकें होती हैं।’’ दरअसल, सीडब्ल्यूसी की बैठक में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी।

हालांकि सीडब्ल्यूसी ने प्रस्ताव पारित कर इसे सर्वसम्मति से खारिज कर दिया और पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए उन्हें अधिकृत किया था। अब सूत्रों का कहना है कि गांधी इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं और उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कहा है कि पार्टी का नया अध्यक्ष चुना जाए। 

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। चुनाव में मिली हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अमादा हैं, वहीं कांग्रेस कई नेता उन्हें मनाने में जुटे हुए हैं।

शशि थरूर के बाद अब डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने राहुल गांधी से इस्तीफा न देने की गुहार लगाई है। एमके स्टालिन ने राहुल गांधी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और उनसे अध्यक्ष पद न छोड़ने का आग्रह किया। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस को संकट की स्थिति से बाहर निकालने के लिए राहुल गांधी सर्वाधिक उपयुक्त व्यक्ति हैं।

इससे पहले कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर अड़े हुए हैं।

डीएमके प्रेसीडेंट एमके स्टालिन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से टेलीफोन पर बात की और उनसे पार्टी के अध्यक्ष पद न छोड़ने का आग्रह किया। इस दौरान राहुल गांधी ने तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन की जीत के लिए एमके स्टालिन को बधाई दी। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने भी स्टालिन को बधाई दी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीडीएमकेकांग्रेसशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत