लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया- 'बृजभूषण ने पहलवानों को धमकाया, चुप रहने का आदेश दिया'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 5, 2024 14:53 IST

बृज भूषण शरण सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले पहलवानों के बयान पुलिस के वकील ने पढ़ा जिसमें कहा गया, "आगे कुश्ती खेलनी है तो चुप रहना...मैं किसी का करियर बना सकता हूं बिगाड़ भी सकता हूं तो उसे बर्बाद भी कर सकता हूं।"

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने अदालत को अहम जानकारी दी'बृजभूषण ने पहलवानों को धमकाया, चुप रहने का आदेश दिया'दिल्ली पुलिस की ओर से यह दलील गुरुवार, 4 जनवरी को दी गई

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने अदालत को अहम जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों द्वारा भाजपा सांसद के खिलाफ दर्ज कथित यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि बृज भूषण शरण सिंह ने कथित तौर पर पहलवानों को धमकी दी और उन्हें चुप रहने के लिए कहा। दिल्ली पुलिस की ओर से यह दलील गुरुवार, 4 जनवरी को दी गई। इस दिन  पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ आरोप तय करने के बारे में नए सिरे से बहस शुरू की गई।

बृज भूषण शरण सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले पहलवानों के बयान पुलिस के वकील ने पढ़ा जिसमें कहा गया, "आगे कुश्ती खेलनी है तो चुप रहना...मैं किसी का करियर बना सकता हूं बिगाड़ भी सकता हूं तो उसे बर्बाद भी कर सकता हूं।"

दिल्ली पुलिस के वकील अतुल श्रीवास्तव ने तर्क दिया कि बृज भूषण की धमकी भरी टिप्पणी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 के तहत अपराध है, जो आपराधिक धमकी से संबंधित है। एक अन्य शिकायतकर्ता के बयान का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि एक महिला पहलवान से बृज भूषण ने उनसे पूछा, मैं धोती कुर्ता में कैसा लग रहा था?  पुलिस के वकील ने कोर्ट से पूछा कि क्या यह एक लड़की से पूछा जाने वाला सवाल है?

एक अन्य पहलवान की शिकायत का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि केवल महिलाओं को सह-आरोपी और डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर के कार्यालय में प्रवेश की अनुमति थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि तोमर के कार्यालय के दरवाजे बंद रखे गए थे और उन्होंने किसी भी पुरुष पहलवान को प्रवेश करने से रोक दिया था। 

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहWFIदिल्ली पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप