लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने शेयर किया नमाजियों का वीडियो, दिल्ली पुलिस ने कहा-अफवाह फैलाने से पहले जांच करें

By निखिल वर्मा | Updated: May 16, 2020 12:53 IST

42 वर्षीय प्रवेश वर्मा लगातार दूसरी बार पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं. उनके पिता साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के चुनाव प्रचार के दौरान प्रवेश वर्मा अपने विवादितों बयानों को लेकर चर्चा में रहे थे.चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा में प्रवेश वर्मा के चुनाव प्रचार पर रोक भी लगाई थी

पश्चिम दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा गुरुवार (14 मई) को एक वीडियो ट्वीट करने के चलते दिल्ली पुलिस के रडार पर आ गए हैं। दिल्ली पुलिस ने सांसद प्रवेश शर्मा को साफ हिदायत दी कि कुछ भी ट्वीट करने से पहले जांच कर लें और अफवाह फैलाने से बचे।

प्रवेश वर्मा ने नमाज पढ़ते मुसलमानों का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "कोई भी धर्म कोरोना वायरस के चलते इन हरकतों की इजाज़त देता है? लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की पूर्ण तरह से धज्जियां उड़ा दीं. जिन मौलवियों  की तनख्वाहें बढ़ा रहे थे केजरीवाल, उनकी तनख्वाहें काट दो, ये हरकतें अपने आप रुक जाएंगी या आपने दिल्ली को नष्ट करने की कमस खा ली है?"

इस ट्वीट के जवाब में डीसीपी पूर्वी दिल्ली ने लिखा, "यह बात भी पूरी तरह ग़लत है। अफवाह फैलाने के इरादे से एक पुराने वीडियो का इस्तेमाल किया जा रहा है। कृपया अफवाहों को पोस्ट करने और फैलाने से पहले सत्यापित करें। इसके बाद प्रवेश वर्मा ने ट्वीट को डिलीट कर दिया।  आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा, "भाजपा नेताओं को शर्म आनी चाहिए कि वे ऐसे समय में नफरत और अफवाहें फैलाने में व्यस्त हैं।"

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, प्रवेश वर्मा ने कहा है,  "किसी ने मुझे ट्वीट भेजा ... जब मुझे वीडियो की प्रामाणिकता के बारे में पता चला, तो मैंने इसे हटा दिया।" डीसीपी (पूर्व) जसमीत सिंह ने कहा, “वीडियो चार-पांच दिनों से चल रहा है और मैं लोगों को बता रहा हूं कि यह फर्जी है। लोग अब जागरूक हैं। हम कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)फैक्ट चेकवायरल वीडियोसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया