लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने झपटमारी के 80 से अधिक मामले सुलझाए, 93 फोन बरामद किये

By भाषा | Updated: September 3, 2021 19:33 IST

Open in App

दिल्ली पुलिस ने अगस्त में द्वारका जिले में झपटमारी, डकैती और चोरी के 80 से अधिक मामलों को सुलझाया और 93 मोबाइल फोन बरामद किए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 89 मामलों में कुल 18 लोगों और दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया।उन्होंने कहा कि अगस्त के दौरान पुलिस ने एक अभियान चलाया, जिसके तहत उसने मोबाइल फोन लूटने, चोरी होने या छीनने से संबंधित मामलों पर ध्यान केंद्रित किया।उन्होंने बताया कि पुलिस ने द्वारका जिले के सभी थानों से प्राथमिकी एकत्र कीं और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा, ''जिला साइबर सेल ने 54 मोबाइल फोन बरामद किए, जबकि 39 मोबाइल फोन अलग-अलग पुलिस स्टेशनों द्वारा बरामद किए गए।''मीणा ने कहा कि बिंदापुर पुलिस स्टेशन ने दस फोन बरामद किए। इसके अलावा डाबरी थाने ने पांच, द्वारका दक्षिण और नजफगढ़ थानों ने चार-चार, द्वारका उत्तर, उत्तम नगर, और जेपी कलां थानों ने तीन-तीन, मोहन गार्डन, बीएचडी नगर, और छावला ने दो-दो और द्वारका सेक्टर -23 थाने ने एक फोन बरामद किया। बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंप दिये गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो