लाइव न्यूज़ :

Delhi Police: 9 साल पहले दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए एसआई ने शाम के भोजन को कहा ना, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: October 20, 2023 15:19 IST

एसआई का वजन 108 किलो हो गया था। जिसके चलते उन्हें बहुत सी शारीरिक परेशानियां हो रही थी। उन्होंने अपने जीवन में कुछ ऐसे स्पेप्स फॉलो किए। जिससे उन्होंने 108 किलो वाले शरीर को 68 किलो में तब्दील किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने बताई एसआई बिजेंद्र कादयान की प्रेरणादायक कहानी108 किलो वाले शरीर को 68 किलो में एसआई ने बदला वजन घटाने के लिए शाम के बाद भोजन करना बंद कर दिया

Delhi Police: वह शांति, सेवा और न्याय का भरोसा दिलाने वाली दिल्ली पुलिस में साल 2014 में एसआई(सब इंसपेक्टर) के पद पर तैनात हुए थे। नौकरी अच्छी चल रही थी। लेकिन इन दिनों एक चीज उन्हें अंदर से खाई जा रही थी। यह था उनके शरीर का मोटापा। एसआई का वजन 108 किलो हो गया था। जिसके चलते उन्हें बहुत सी शारीरिक परेशानियां हो रही थी।

हालांकि उन्होंने एक दिन इस पर विचार किया कि वह अपने मोटापे को ही दूर नहीं करेंगे बल्कि वह अपने शरीर को फिट रखेंगे। इसके लिए उन्होंने अपने जीवन में कुछ ऐसे स्पेप्स फॉलो किए। जिससे उन्होंने 108 किलो वाले शरीर को 68 किलो में तब्दील किया। आज बात दिल्ली पुलिस में एसआई पद पर तैनात बिजेंद्र कादयान की।

दिल्ली पुलिस ने एसआई का वीडियो जारी किया

दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर एकाउंट से एक वीडियो शेयर की। दिल्ली पुलिस ने केपशन देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और बुलंद हौसले से पाया सेहतमंद शरीर, सच कर दिखाया। हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती। दिल्ली पुलिस के मेहनती एसआई बिजेंद्र कादयान की प्रेरणादायक कहानी।

दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एसआई बिजेंद्र कादयान ने कहा कि उनका वजन बढ़ रहा था। उन्हें समझ नहीं आ रहा था क्या करें। जब उनका वजन 108 किलो तक पहुंच गया और शारीरिक परेशानियों ने उन्हें घेर लिया तो उन्होंने इससे निकलने की ठान ली। कादयान ने कहा कि वह साल 2014 बैच के दिल्ली पुलिस एसआई हैं।

उन्होंने कहा कि एक दिन मैंने ठान लिया कि बहुत हुआ और अब अपने शरीर का वजन नहीं बढ़ने देंगे। इंटरनेट की मदद से मैंने वजन कम करने के लिए टिप्स सीखें। सबसे पहले मैंने अपनी पूरी बॉडी का चेकअप कराया। इस दौरान मुझे पता चला कि मेरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है। विटामिन डी की कमी थी।

शाम छह बजे के बाद भोजन करना बंद कर दिया

बिजेंद्र कादियान ने कहा कि मैंने अपनी जीवन शैली में बदलाव किया जंकफूड, मिठाई और पैकेड फूड खाना बंद कर दिया। कम कैलोरी वाला भोजना खाना शुरु कर दिया। शाम छह बजे के बाद कुछ भी खाना छोड़ दिया। प्रतिदिन पांच लीटर पानी पीना अपनी आदत में शामिल किया। पैदल चलने से थोड़ी फिटनेस आई तो दौड़ना शुरु किया। 15 अक्टूबर 2023 को वेदांता दिल्ली हाफ मेराथन में मैंने दिल्ली पुलिस के लिए पुलिस का सिलवर मेडल हासिल किया।  

टॅग्स :दिल्ली पुलिसDelhi Police Commissionerप्रेरणादायकमोटिवेशनल कहानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?