लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, मुख्य सचिव के साथ मारपीट मामले में कर रही है पूछताछ

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 25, 2018 16:57 IST

अंशु प्रकाश ने इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने विधायक प्रकाश जरवाल और अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

Open in App

नई दिल्ली, 25 मईः दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट मामले में आम आदमी पार्टी (आप) और सूबे के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर दिल्ली पुलिस शुक्रवार शाम पहुंची है और उनसे पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए मनीष सिसोदिया को बुधवार को नोटिस भेजा था और उनसे कहा था कि वह मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर फरवरी में हुए कथित हमले के मामले की जांच में शामिल हों। इससे पहले 18 मई को दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की थी। बता दें,  बता दें कि दिल्ला सचिव अंशु प्रकाश ने आप विधायकों पर आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री आवास पर बैठक के दौरान आप विधायक अमानतुल्ला खान और अन्य ने उन पर हमला किया था। 

अंशु प्रकाश ने इसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने विधायक प्रकाश जरवाल और अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। इनके खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 186, 353, 323, 342, 504, 506 (2) और 120 बी व 34 के तहत केस दर्ज हुआ था ।  

आरोप लगया गया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों ने 19 फरवरी की रात हाथापाई की थी। अंशु प्रकाश ने बताया था 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने आप विधायकों ने बदसलूकी की।' इसके बाद आईएएस एसोसिएशन ने मामले को लेकर बैठक बुलाई थी। इस मामले के बाद एसोसिएशन ने आप विधायकों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस घटना के बाद मुख्य सचिव ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दी थी, जिसके बाद ओखला विधायक अमानतुल्ला समेत अन्य विधायकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 

हालांकि आम आदमी पार्टी अंशु प्रकाश द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार करती रही है। पार्टी ने आरोप लगाया था कि अंशु प्रकाश और दिल्ली के कुछ और नौकरशाह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के इशारे पर काम कर रहे हैं। अंशु प्रकाश ने आम आदमी पार्टी के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया थी। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्ली पुलिसअंशु प्रकाशआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष