लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस प्रमुख ने हिंसा की स्थिति को संभालने के तरीके को लेकर जवानों की सराहना की

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को अपने कर्मियों को एक खुला पत्र लिखा जिसमें उन्होंने गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसक स्थिति को संभालने के तरीके को लेकर उनकी सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस के जवानों से और अधिक चुनौतीपूर्ण स्थिति को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है।

पत्र में, उन्होंने कहा कि पुलिस के पास बल प्रयोग करने का एक विकल्प था, लेकिन कर्मियों ने संयम और सूझबूझ का परिचय दिया और स्थिति को सफलतापूर्वक संभाला।

इसमें कहा गया है, "26 जनवरी को किसानों के आंदोलन के हिंसक होने के बावजूद आपने बहुत धैर्य दिखाया। हमारे पास बल प्रयोग का एक विकल्प था, लेकिन हमने सूझबूझ से काम लिया’’

पत्र में कहा गया है, ‘‘आपके इस आचरण से, दिल्ली पुलिस इस स्थिति से सफलतापूर्वक निपट सकी। हम सभी इस तरह की स्थितियों का सामना कर रहे हैं।’’

इसमें कहा गया है, "हमारे 394 सहकर्मी किसानों के प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए। उनमें से कुछ का अभी भी इलाज चल रहा है। मैं व्यक्तिगत रूप से अस्पताल में घायल लोगों से मिला।"

उन्होंने कहा, "मैं आपको बताना चाहता हूं कि आने वाले दिन हमारे लिए और अधिक चुनौतीपूर्ण होंगे और इसलिए हमें और सतर्क रहने की जरूरत है। हमें अपना धैर्य और अनुशासन बनाए रखना होगा।"

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘घायल हुए सभी कर्मियों का अच्छी प्रकार से उपचार चल रहा है। दिल्ली पुलिस उनके बेहतर स्वास्थ्य और उपचार के प्रति प्रतिबद्ध है।’’

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह समाप्त होने के बाद तय रास्ते से ट्रैक्टर परेड निकालने की किसान यूनियनों को अनुमति दी थी, लेकिन हजारों की संख्या में किसान समय से पहले विभिन्न सीमाओं पर लगे अवरोधकों को तोड़ते हुए दिल्ली में प्रवेश कर गए। कई जगह पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई। पुलिस को उन्हें काबू में करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। प्रदर्शनकारी लाल किले में भी घुस गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले