लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने 2,300 करोड़ रुपये के आरएफएल घोटाला मामले में और एक अधिकारी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 10, 2021 00:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 2,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का गबन करने के मामले में रेलिगेयर एंटरप्राइजेज समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी की पहचान उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी निवासी कृष्णन सुब्रमण्यन के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार, रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) के एआर मनप्रीत सिंह सूरी ने मालविंदर मोहन सिंह, शिविंदर मोहन सिंह, सुनील गोधवानी और प्रबंधकीय पदों पर नियुक्त अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया था कि रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) और उसकी अनुषंगी कंपनियों के वित्त पर इनका पूर्ण नियंत्रण होने के कारण उन्होंने ऐसी कंपनियों को ऋण बांटा है, जिनका कोई वित्तीय आधार नहीं है और इस कारण आरएफएल खराब वित्तीय स्थिति में है।

सुब्रमण्यन 2017 और 2018 में आरईएल के समूह सीईओ थे।

आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर. के.सिंह ने बताया कि इस मामले में मालविंदर और शिविंदर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सुब्रमण्यन को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे