लाइव न्यूज़ :

AAP leader Naresh Balyan: आप विधायक नरेश बाल्यान को राहत के साथ आफत?, जबरन वसूली में जमानत और मकोका में गिरफ्तारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2024 19:51 IST

AAP leader Naresh Balyan: अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर आरोपी को राहत प्रदान की।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया और वह पुलिस हिरासत में हैं।14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जाना चाहिए। आवेदन को खारिज कर दिया और कहा कि यह ‘‘विचार योग्य नहीं” है।

AAP leader Naresh Balyan:दिल्ली पुलिस ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बाल्यान को कथित संगठित अपराध से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार कर लिया, जबकि कथित जबरन वसूली से संबंधित एक अलग मामले में यहां की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर आरोपी को राहत प्रदान की। न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि बाल्यान को दूसरे मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया और वह पुलिस हिरासत में हैं।

इससे पहले बुधवार को ही पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज मामले में बाल्यान को गिरफ्तार करने की अनुमति के लिए अदालत में आवेदन दिया था। हालांकि, न्यायाधीश ने आवेदन को खारिज कर दिया और कहा कि यह ‘‘विचार योग्य नहीं” है।

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘जो भी एजेंसी चाहे कानून के मुताबिक उन्हें (बाल्यान को) गिरफ्तार कर सकती है।’’ जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने अदालत से कहा कि आरोपी को अब हिरासत में लेकर पूछताछ करने की आवश्यकता नहीं है तथा उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जाना चाहिए। 

टॅग्स :Aam Aadmi Partyदिल्ली पुलिसनरेश बालियानNaresh Balyan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?