लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः राजघाट पर पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का उद्घाटन

By अनुराग आनंद | Updated: August 8, 2020 17:13 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता के मुद्दे पर कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता से जुड़े वीडियो भी देखे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदूरी के नियमों का पालन करते हुए आरएसके के सभागार में दिल्ली के 36 स्कूली छात्रों से पीएम नरेंद्र मोदी बातचीत कर रहे हैं।सभागार नंबर दो में विभिन्न माध्यमों से स्वच्छ भारत के गांधी के सपने को हासिल करने के लिए किए गए कार्यों की कहानी बयां की गई।वीडियो के जरिए भारत की स्वच्छता की कहानी यानी दुनिया के इतिहास में लोगों की आदतों में बदलाव लाने वाले सबसे बड़े अभियान की यात्रा दिखाई गई।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार) राजघाट पर राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र का उद्घाटन किया है। बता दें कि पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को समर्पित राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र (RSK) की प्रधानमंत्री ने सबसे पहले घोषणा 10 अप्रैल 2017 को गांधीजी के चम्पारण ‘सत्याग्रह’ के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर की थी।

यह स्वच्छ भारत मिशन पर एक परस्पर संवाद स्थापित करने के लिए तैयार किया गया अनुभव केंद्र होगा।

दिल्ली के 36 स्कूली छात्रों से पीएम नरेंद्र मोदी ने की बात-

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राजघाट के पास स्थित आरएसके का दौरा करने के बाद मोदी शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए आरएसके के सभागार में दिल्ली के 36 स्कूली छात्रों से बातचीत कर रहे हैं जो 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके बाद वह संबोधन कर रहे हैं। यह कार्यक्रम आज शाम 4 बजे से शुरू हो चुका है।  

स्वच्छ भारत के गांधी के सपने को दिखाया गया

बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान सभागार नंबर एक में दर्शक 360 डिग्री का अनूठा ऑडियो-विजुअल कार्यक्रम दिखाया गया है, जिसमें भारत की स्वच्छता की कहानी यानी दुनिया के इतिहास में लोगों की आदतों में बदलाव लाने वाले सबसे बड़े अभियान की यात्रा दिखाई गई। सभागार नंबर दो में विभिन्न माध्यमों से स्वच्छ भारत के गांधी के सपने को हासिल करने के लिए किए गए कार्यों की कहानी बयां की गई।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियास्वच्छ भारत अभियान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?