लाइव न्यूज़ :

पी चिदंबरम को तबीयत खराब होने के बाद AIIMS ले जाया गया, जांच के बाद दी गई छुट्टी

By विनीत कुमार | Updated: October 28, 2019 18:13 IST

पी चिदंबरम की तबीयत सोमवार को खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया। चिदंबरम फिलहाल ईडी की रिमांड पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपी चिदंबरम की तबीयत खराब हुई, एम्स अस्पताल ले जाया गया, जांच के बाद छुट्टीचिदंबरम फिलहाल आईएनएक्स मीडिया केस में ईडी की रिमांड में हैं

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को सोमवार को खराब तबीयत की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार चिदंबरम को पेट में दर्द की शिकायत थी। हालांकि, जांच के बाद उनकी स्थिति बेहतर और स्थिर है। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूत्रों के मुताबिक तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम को पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी ले जाया गया था।

चिदंबरम फिलहाल आईएनएक्स मीडिया केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड में हैं। वे इस समय 30 अक्टूबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में है। इससे पहले सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में चिदंबरम को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। 

बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 22 अक्टूबर को चिदंबरम को जमानत दे दी थी। हालांकि, ईडी की हिरासत की वजह से वे अभी भी जेल में हैं। सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को जमानत दिये जाने के फैसले पर पुनर्विचार के लिए पिछले हफ्ते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की थी। जांच ब्यूरो ने पुनर्विचार याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के 22 अक्टूबर के फैसले में कुछ खामियां नजर आती हैं।

टॅग्स :पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब