लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस को शक एयरफोर्स की वर्दी में घूम रहा है आतंकी!

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 14, 2018 11:26 IST

Delhi on High Alert of Independence Day:खुफिया विभाग के मुताबिक, रविवार 12 अगस्त शाम को येलो लाइन राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास संदिग्ध को देखा गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 14 अगस्त: देश की राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रा दिवस को लेकर हाई सिक्योरिटी है। इसी बीच दिल्ली हाई अलर्ट पर है। खुफिया विभाग और दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली है कि कनॉट प्लेस( राजीव चौक) में एक संदिग्ध आतंकी इंडियन एयरफोर्स की वर्दी में घूम रहा है। 

खुफिया विभाग के मुताबिक, रविवार 12 अगस्त शाम को येलो लाइन राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास संदिग्ध को देखा गया था। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई। 12 अगस्त को शाम 5:30 बजे एक रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी की नजर ऐसे शख्स पर पड़ी जो सेना की यूनिफॉर्म में था पर उसने स्पोर्ट्स शूज पहने हुए थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, रिटायर्ड अधिकारी ने इस बात की सूचना जल्द ही पुलिस को दे दी। पुलिस जब तक वहां पहुंची, तब तक वह निकल चुका था। इधर सुरक्षा जेंसियां दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के घुसने की खुफिया जानकारी की वजह से सचेत हैं। 

खबरों के मुताबिक, आतंकी प्लमर या इलेक्ट्रिशन का रूप लेकर आ सकते हैं। इनपुट को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने लाल किले के आसपास सभी पाइपलाइनों और इलेक्ट्रिक मीटरों की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :दिल्लीस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट