लाइव न्यूज़ :

दिल्ली ऑड-ईवन: दूसरे दिन कटे और चालान, सिसोदिया ने कहा- लोग निष्ठा से कर रहे नियम का पालन

By भाषा | Updated: November 6, 2019 06:37 IST

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का दावा है कि सम-विषम योजना के कारण 15 लाख वाहन सड़कों से बाहर हो गये।

Open in App
ठळक मुद्दे आधिकारिक आंकड़े के अनुसार मंगलवार को 562 चालान काटे गये। यातायात पुलिस ने 213, परिवहन विभाग ने 157 और राजस्व विभाग ने 192 चालान काटे।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को दावा किया कि लोग पूरी निष्ठा के साथ सम-विषम नियम का पालन कर रहे हैं। हालांकि, इस नियम का उल्लंघन करने को लेकर दूसरे दिन काटे गये चालानों की संख्या बढ़ गई है।

सिसोदिया ने कहा कि कई लोगों को कल केवल सम-विषम नियम का पालन करने की चेतावनी दी गई और उनका चालान नहीं किया गया। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार मंगलवार को 562 चालान काटे गये। यातायात पुलिस ने 213, परिवहन विभाग ने 157 और राजस्व विभाग ने 192 चालान काटे। सम-विषम योजना के पहले दिन सोमवार को 271 चालान काटे गये थे। यह योजना 15 नवम्बर तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लागू है।

इस नियम का उल्लंघन करने पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। सम-विषम योजना को लागू कराने के लिए यातायात, परिवहन और राजस्व विभागों की कुल 465 टीमों को तैनात किया गया है। सिसोदिया ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ‘‘ दिल्ली पूरी निष्ठा के साथ सम-विषम योजना का पालन कर रही है। कई लोगों को कल केवल सम-विषम नियम का पालन करने की चेतावनी दी गई थी और उनका चालान नहीं किया गया था।’’

उन्होंने कहा कि सम-विषम योजना का दूसरा दिन ‘‘बहुत सफल’’ रहा और वायु गुणवत्ता में सुधार आया है। उन्होंने कहा, ‘‘धुंध का संकट धीरे-धीरे कम हो रहा है। हम स्थिति पर और मौसम की परिस्थितियों पर नजर रखे हुए हैं। उम्मीद है कि पराली जलाने का और धुआं दिल्ली में नहीं आयेगा।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोग बहुत खुश हैं क्योंकि वे सड़कों पर यातायात कम होने से आसानी से अपने गंतव्यों तक पहुंच सकते हैं। यह प्रदूषण कम करने में भी मददगार है।’’

सम विषम की परीक्षा बुधवार को होगी जब दो दिन की छुट्टी के बाद स्कूल खुलेंगे। दिल्ली में वायु प्रदूषण की वजह से स्कूल मंगलवार तक के लिए बंद थे। मुख्मयंत्री अरविंद केजरवाल ने कहा था कि जिन गाड़ियों में स्कूल के बच्चे होंगे, उन्हें छूट दी जाएगी।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का दावा है कि सम-विषम योजना के कारण 15 लाख वाहन सड़कों से बाहर हो गये। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस योजना की निगरानी के लिए कई स्थानों का दौरा किया। गहलोत ने ट्वीट किया: दिल्ली की सड़कों पर विषम संख्या के वाहनों को देखकर खुशी हुई।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को कार पूलिंग/साझा करने को प्रोत्साहित करना चाहिए।’’ 

टॅग्स :ओड इवन रूलआम आदमी पार्टीदिल्लीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो