लाइव न्यूज़ :

Delhi NCR Pollution: दिल्ली पर प्रदूषण का कहर जारी, हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बरकरार, सांस लेना दूभर

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 15, 2019 09:09 IST

Delhi NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है और लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन प्रदूषण की स्थिति गंभीर हैदिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 500 के आसपास पहुंच गया है

दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन भी प्रदूषण की मार जारी है और हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई, जिससे लोग जहरीली हवा में सांस लेने को विवश हैं। 

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रदूषण की स्थिति गंभीर है और इसी वजह से शुक्रवार को भी यहां स्कूल बंद रहेंगे। वहीं गुरुग्राम में भी गंभीर प्रदूषण की वजह धुंध छाई हुई है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर जारी

शुक्रवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 482 रहा, जोकि इसकी 'गंभीर' श्रेणी है। इससे पहले गुरुवार को भी लगभग यही स्थिति थी और AQI 472 के साथ गंभीर श्रेणी में था। 

शुक्रवार सुबह द्वारका का AQI 930, बवाना का 865, पंजाबी बाग का 650, पूसा का 777, श्री अरविंदो मार्ग का 733, गाजियाबाद का 453 जबकि नोएडा का 644 रहा।

सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी ऐंड वेदर फोरकास्टिंग ऐंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली के लोधी रोड में PM 2.5 और PM 10 दोनों 500 (गंभीर श्रेणी, जबकि AQI 475 रहा, तो वहीं चांदनी चौक में AQI 482 था।

ऑड-ईवन जारी रखने को लेकर जल्द हो सकता है फैसला

दिल्ली में गुरुवार (14 नवंबर) को ही ऑड-ईवन योजना खत्म हो गई और इसे दोबारा लागू करने को लेकर कोई फैसला न करने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार की आलोचना हो रही है।

केजरीवाल सरकार ऑड-ईवन पर शुक्रवार को फैसला ले सकती है। इस मामले की शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होनी है। 

प्रदूषण की वजह से बंद रहे स्कूल 

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (EPCA) ने 14 नवंबर को स्कूलों को बंद रखने को कहा था, जिससे बाल दिवस के दिन बच्चों को घर में ही रहना पड़ा। 

दिल्ली के बच्चों ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर उनसे प्रदूषण और ट्रैफिक को लेकर शिकायत की थी और अपील की थी कि प्रदूषण का खात्मा किया जाए ताकि बच्चे स्वच्छ हवा में सांस ले सकें।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक के गंभीर श्रेणी में पहुंचने के साथ ही साकेत स्थित एक बार-ऑक्सी बार में कस्टमर्स को सात अलग खुशबुओं में शुद्ध ऑक्सीजन ऑफर की जा रही है।

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणदिल्लीनॉएडागाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया