लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: लोगों के सामने शख्स की बुरी तरह पिटाई के बाद ब्लेड से गला काटा, सिर फोड़ा, सीसीटीवी फुटेज सामने आया

By विशाल कुमार | Updated: June 4, 2022 11:59 IST

मामला दिल्ली के आदर्श नगर का है। घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी भाई हैं और वे पीड़ित पर तब तक हमला करते हैं जब तक उन्हें यकीन नहीं हो गया कि वह मर गया है। इस दौरान डरे-सहमे लोग दूर से देखते रहे।

Open in App
ठळक मुद्देमामला दिल्ली के आदर्श नगर इलाके का है।घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी भाई हैं।पीड़ित की पहचान नरेंद्र उर्फ बंटी के रूप में हुई है, जो उत्तरी दिल्ली इलाके का एक जाना-माना अपराधी है।

नई दिल्ली:दिल्ली के आदर्श नगर में सार्वजनिक तौर पर एक 28 वर्षीय व्यक्ति का गला रेत दिया गया और पत्थरों से सिर फोड़ देने का मामला सामने आया है। घटना के रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सामने आ गया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी भाई हैं और वे पीड़ित पर तब तक हमला करते हैं जब तक उन्हें यकीन नहीं हो गया कि वह मर गया है। इस दौरान डरे-सहमे लोग दूर से देखते रहे।

पीड़ित की पहचान नरेंद्र उर्फ बंटी के रूप में हुई है, जो उत्तरी दिल्ली इलाके का एक जाना-माना अपराधी है। पुलिस को आदर्श नगर में ब्लेड से हमले की घटना की सूचना मिलने के बाद वह घायल पाया गया। नरेंद्र को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

जांच के दौरान पुलिस ने हमलावरों की पहचान आपराधिक छवि वाले भाइयों राहुल और रोहित काली के रूप में की। पुलिस ने कहा कि नरेंद्र, राहुल से ड्रग्स के लिए पैसे की मांग कर रहा था, जिसके कारण आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर उस पर हमला किया।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने उसका गला काटने के लिए ब्लेड का इस्तेमाल किया और उसका सिर फोड़ने के लिए पत्थर और रॉड का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। राहुल काली को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके भाई रोहित की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :दिल्लीक्राइमदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील