लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 5 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, 14 अगस्त से स्टेशनों पर पार्किंग रहेंगे बंद

By आजाद खान | Updated: August 13, 2023 08:57 IST

बता दें कि दिल्ली मेट्रो की बाकी सेवाएं सामान्य रूप से चलेगी। केवल ऊपर बताए गए बदलाव को ही ध्यान में रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देस्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने एक एलान किया है। डीएमआरसी ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 5 बजे मेट्रो चलेगी। यही नहीं 14 अगस्त से स्टेशनों पर पार्किंग भी नहीं होगी और सुरक्षा के लिए इसे बंद रखा जाएगा।

नई दिल्ली: देश भर में 77वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां काफी तेजी से चल रही है और इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था साथ ही लोगों को कुछ तकलीफ न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने यह एलान किया है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन मेट्रो की सेवाएं अपने सामान्य समय से जल्दी शुरू होगी। 

दिल्ली मेट्रो ने एलान स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग ने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर किया है। यही नहीं 14 अगस्त को लेकर भी कुछ नियम जारी किए है। बता दें कि 15 अगस्त यानी मंगलवार को पूरे देश में बड़े ही धूमधान से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन स्कूल और ऑफिसों में कई आयोजन भी किए जाएंगे। 

दिल्ली मेट्रो ने क्या एलान किया है

डीएमआरसी के अनुसार, 15 अगस्त 2023 यानी मंगलवार मेट्रो की सेवाएं सुबह छह बजे शुरू हो जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाली यात्रियों को उसमें भाग लेने में कोई दिक्कत न हो। यही नहीं 15 अगस्त की सुबह छह बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन मिलेगी। 

14 अगस्त से बंद रहेगी स्टेशनों पर पार्किंग

यही नहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने स्टेशनों पर पार्किंग को भी बंद रखने का एलान किया है। ऐसे में सोमवार यानी 14 अगस्त, 2023 सुबह छह बजे से मंगलवार यानी 15 अगस्त, 2023 को दोपहर दो बजे तक स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा नहीं होगी। 

बता दें कि ऊपर बताए गए दिल्ली मेट्रो की सुविधा में ही केवल बदलाव किए गए है और बाकि की सर्विस सामान्य रूप से चलेगी। यही नहीं यात्रियों को किसी किस्म की परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। 

13 अगस्त से ये रास्ते रहेंगे बंद

बता दें कि 13 अगस्त यानी आज से इन रास्तों पर भी गाड़ियों की आवाजही पर रोक लग जाएगी। ऐसे में जिन रास्तों से जाने पर रोक लगेगी, वे रास्ते ये हैं- दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक नेताजी सुभाष मार्ग, जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल तक लोथियन रोड, एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक एसपी मुखर्जी मार्ग , फाउंटेन चौक से लाल किले तक चांदनी चौक रोड, एस्प्लेनेड रोड और इसकी लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड, आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर यानी सलीमगढ़ बाईपास तक बाहरी रिंग रोड। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसदिल्ली मेट्रोNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

विश्वAI Summit 2026: अमेरिका, रूस, चीन समेत 80 से ज़्यादा देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया, डिक्लेरेशन 7 खास बातों पर आधारित

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण