लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो की नई पहल, अब ट्रेन सौर ऊर्जा से भी चलेंगी

By भाषा | Updated: April 19, 2019 05:28 IST

 दिल्ली मेट्रो ट्रेन अब सौर ऊर्जा से भी चलेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश स्थित रीवा सौर ऊर्जा परियोजना से 27 मेगावॉट बिजली मिली है।

Open in App

 दिल्ली मेट्रो ट्रेन अब सौर ऊर्जा से भी चलेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश स्थित रीवा सौर ऊर्जा परियोजना से 27 मेगावॉट बिजली मिली है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब डीएमआरसी को ‘ऑफसाइट स्रोत’ से बिजली मिल रही है।

दिल्ली मेट्रो ने कहा कि अब तक डीएमआरसी की छतों पर लगाए गए सौर संयंत्रों से मिली बिजली का इस्तेमाल लाइट जलाने, स्टेशनों और डिपो में एयर कंडिशन चलाने के लिए किया जाता है। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रीवा से आ रही सौर ऊर्जा से अब ट्रेनों को चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ऑफसाइट स्रोत से बिजली हासिल करने का समझौता 2017 में हुआ था। डीएमआरसी ने कहा कि आज से रीवा सौर ऊर्जा परियोजना से डीएमआरसी को बिजली मिलना शुरू हो गई है।

आज 27 मेगावॉट बिजली मिली है और धीरे-धीरे यह बढ़कर 99 मेगावॉट हो जाएगी। बृहस्पतिवार को सौर ऊर्जा से चली एक ट्रेन में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ जेएलएन स्टेडियम स्टेशन से केंद्रीय सचिवालय स्टेशन तक यात्रा की। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह